बर्थडे स्पेशल: अनुष्का शर्मा कुछ इस तरह पति विराट संग सेलिब्रेट कर रही हैं अपना बर्थडे

author-image
By Sangya Singh
बर्थडे स्पेशल: अनुष्का शर्मा कुछ इस तरह पति विराट संग सेलिब्रेट कर रही हैं अपना बर्थडे
New Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा आज 31 साल की हो गईं हैं। अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए अनुष्का ने पति विराट के साथ सेलिब्रेशन के लिए कुछ खास प्लानिंग की है। दरअसल, अभी आईपीएल चल रहा है, विराट काफी बिजी रहते हैं, इस वजह से उन्होंने अनुष्का के बर्थडे को अलग तरह से सेलिब्रेट करने का प्लान किया है।

बता दें कि इस साल अनुष्का अपने बर्थडे पर कोई पार्टी या आउटिंग नहीं कर रही हैं, बल्कि इस साल वो अपना जन्मदिन बेहद शांत तरीके से सिर्फ अपने पति के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। वैसे तो लोग यही अंदाज़ा लगा रहे होंगे कि अनुष्का के बर्थडे पर कोई बड़ी पार्टी होगी, जिसमें ढेरों सेलिब्रिटीज़ शामिल होंगे। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

इस बार अनुष्का अपना बर्थडे पर ज़रा भी शोर-शराबा या भीड़-भाड़ नहीं चाहती हैं। वो अपना बर्थडे अपने पति विराट के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं। अनुष्का आज सिर्फ विराट के साथ समय बिताएंगी और पूरा दिन लोगों की नज़रों से दूर रहने वाली हैं। विराट भी आज पूरा दिन छुट्टी पर रहेंगे और अनुष्का के साथ अपना पूरा टाइम स्पेंड करेंगे।

उनके लिए एक खास डिनर का इंतजाम किया जा रहा है और इसे बनाने वालों को भी इस डिनर के लिए खास हिदायतें दी गई हैं। सारे मसाले हाथ से पीसे जाने हैं और डिशेज भी ऐसी बननी हैं जिनमें किसी तरह की कोई मशीन इस्तेमाल न हो। इस डिनर के दौरान सिर्फ विराट और अनुष्का ही मौजूद रहेंगे, दोनों तरफ से किसी को भी इन्विटेशन नहीं दिया गया है।

बता दें कि आईपीएल खत्म होने के साथ ही विराट को क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए खास प्रैक्टिस सेशन में जुटना है और अनुष्का भी मुंबई आकर अपने काम में बिजी हो जाएंगी। वर्ल्ड कप खत्म होने तक दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा इस वजह से अनुष्का अपने बर्थडे को विराट के साथ स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं।

#Virat Kohli #Anushka Sharma #Birthday Special Anushka Sharma #happy birthday Anushka Sharma #Bollywood couple
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe