बर्थडे स्पेशल: कभी 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन, सलमान की वजह से की फिल्मों में एंट्री

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: कभी 140 किलो था अर्जुन कपूर का वजन, सलमान की वजह से की फिल्मों में एंट्री

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2012 में 'इश्कजादे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री वाले अर्जुन कपूर का वजन कभी 140 किलो हुआ करता था। इस फिल्म के बाद अर्जुन कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

वैसे तो अर्जुन कपूर को सबसे पहले फिल्म 'इश्कजादे' में ही देखा गया था, लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उससे पहले ही निखिल अडवाणी की फिल्म 'कल हो न हो' से कर दी थी। इस फिल्म में अर्जुन ने बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम किया। इतना ही नहीं, इस फिल्म के बाद उन्होंने 'नो एंट्री' और 'वान्टेड' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

बता दें कि फिल्म 'इश्कजादे' के रिलीज़ होने से कुछ हफ्ते पहले ही अर्जुन की मां का निधन हो गया था। फिल्मों में एंट्री करने से पहले अर्जुन कपूर काफी मोटे हुआ करते थे। कहा जाता है कि उन्हें वजन कम करने की प्रेरणा सलमान खान से मिली। सलमान ने अर्जुन से कहा था 'फिल्मों में आना चाहते है तो वजन कम करो'। जिसका नतीजा आज आप देख ही रहे है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोटापे की वजह से 22 साल की उम्र में अर्जुन को अस्थमा की भी समस्या हो गई थी। वो इतने ज्यादा मोटे हो गए थे कि एयरलाइन्स की सीट पर फिट नहीं बैठ पाते थे और अपने वजन के कारण 10 सेकेंड से ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे।

असिस्ट करने के दौरान अर्जुन कपूर को महसूस हुआ कि वे कैमरे के पीछे काम करते हुए खुद को संतुष्ट नहीं पा रहे। तभी उनके दिमाग में एक्टर बनने की धुन सवार हुई। लेकिन एक्टर बनने के बीच में रोड़ा था उनका 50 किलो का बढ़ा हुआ वजन। तब अर्जुन ने अपने वजन के कम करने की ठान ली।

बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म इश्कज़ादे में सिक्स पैक दिखाएं और सबको अपना दीवाना बना लिया। इसके लिए उन्होंने स्‍ट्रिक्स एक्सरसाइज फॉलो की। रोजाना एक्सरसाइज और खुद पर नियंत्रण रखकर अर्जुन ने चार साल में 50 किलो वजन कम किया।

हाल में ही अर्जुन कपूर ने वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वजन घटाना मेरे लिए बचपन से ही बहुत मुश्किल भरी यात्रा थी। हर किसी का अपना संघर्ष होता है और मेरा भी रहा है। जिंदगी का असली मतलब तभी है जब आप गिर कर संभलते हैं और दोबारा कोशिश करते हैं। मेहनत हमेशा रंग लाती है, आज नहीं तो एक सप्ताह, एक महीना या एक साल बाद ही सही।'

बहरहाल, अर्जुन का मानना है कि लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास के द्वारा ही वजन कम किया जा सकता है। अर्जुन वजन कम करने के लिए जिम में घंटों मेहनत करते थे और उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अर्जुन कपूर बहुत फूडी थे। यहां तक की वे एक बार में 6 मैकडोनाल्ड्स के बर्गर खा जाते थे। एक्सरसाइज के साथ ही अर्जुन ने महसूस किया कि वे बिना स्ट्रीक्ट डायट प्लान के वजन कम नहीं कर सकते तो उन्होंने जंकफूड खाना बंद कर दिया। इसके साथ ही एक नियमित आहार लेना शुरु कर दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों 'पानीपत' फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अपने मस्कुलर बॉडी की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने खुद को 'एक योद्धा हमेशा अपने मिशन के लिए काम करता है, फिर उसके रास्ते में चाहे जिनती बाधाएं आएं। बता दें, कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक योद्धा का किरदार निभा रहे हैं।

अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्मों में एंट्री करने से पहले अर्जुन कपूर का अफेयर सलमान खान की बहन अर्पिता से था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद धीरे-धीरे अर्जुन कपूर की नजदीकियां सलमान खान की भाभी यानि अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा से बढ़ने लगी। जिसकी वजह से सलमान खान अर्जुन से काफी नाराज रहने लगे।

कुछ दिनों तक तो अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें लोगों से छिपी रहीं, लेकिन अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद दोनों खुल्लम खुल्ला मीडिया और लोगों के सामने एक दूसरे से मिलने लगे। फिल्हाल अब दोनों से ऑफिशियली अपने रिश्ते को कुबूल कर लिया है। वहीं, आए दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। बता दें कि इस बार अर्जुन कपूर अपना बर्थडे मलाइका के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Latest Stories