Advertisment

Birthday Special: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को हमेशा खुश रखने का वादा किया

New Update
Birthday Special: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को हमेशा खुश रखने का वादा किया

एक्ट्रेस- मॉडल मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के मौके पर उनके बॉयफ्रैंड और अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनके साथ में तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर में अर्जुन को कैमरे के तरफ हँसते और मलाइका को उनके माथे पर किस करते देखा जा सकता है। दोनों साथ में केंडल लाइट में रॉमेंटिक इवनिंग एन्जॉय कर रहे हैं और ड्रिंक कर रहे हैं।

अर्जुन ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘आज के दिन, और आज के अलावा हर एक दिन मैं आपको हँसाते रहना चाहता हूँ। आई होप इस साल आप सबसे अधिक मुस्कुराओ।’

इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा- ‘मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए, अर्जुन कपूर जी।’

मलाइके के जन्मदिन पर उनके दोस्त और फैन्स ने उन्हें विश करते हुए ढेरो प्यार दिया है।

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ में उनकी कई तस्वीरें सामने आती ही रहती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर के पास कई प्रोजेक्ट लाइन अप है जैसे- एक विलन रिटर्न्स, कुत्ते और द लेडी किलर शामिल है।

Advertisment
Latest Stories