बर्थडे स्पेशल: 'धूम अगेन' से लेकर 'मल्हारी' तक ये हैं विशाल ददलानी के 10 रॉकिंग सॉन्ग्स

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: 'धूम अगेन' से लेकर 'मल्हारी' तक ये हैं विशाल ददलानी के 10 रॉकिंग सॉन्ग्स

जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विशाल कोई ट्रेंड म्यूजिशियन नहीं थे, अपने पिता का म्यूजिक कलेक्शन सुनकर ही उनका संगीत में इंट्रेस्ट बढ़ा। विशाल ने शेखर राजवानी के साथ मिलकर कई हिंदी, तेलुगू और मराठी फिल्मों में संगीत दिया है। विशाल ने अपने करियर की शुरुआत 'प्यार में कभी कभी' गाने से की थी। हालांकि विशाल को बड़ी पहचान मिली 2003 में आई फिल्म 'झंकार बीट्स' से। इसके बाद विशाल आगे बढ़ते गए और कभी पीथे मुड़कर नहीं देखा। तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके अबतक 10 ऐसे सबसे रॉकिंग गाने जिन पर डांस किये बिना आप खुद को रोक नहीं पाएंगे...

1- धूम अगेन...(धूम-2)- 2006

धूम फिल्म का पहला टाइटल सॉन्ग पॉप सिंगर टाटा यंग ने गाया था। लेकिन धूम के अगले पार्ट के लिए म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने इसे विशाल ददलानी को दे दिया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

2- धन ते धन...(कमीने)- 2009

साल 2009 में फिल्म कमीने के इस गाने से विशाल ददलानी ने म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर धमाल मचा दिया। सुखविंदर सिंह और ददलानी के इस डांस नंबर को लोगों ने काफी पसंद किया।

3- छोकरा जवान...(इश्कज़ादे)- 2012

म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी के संगीत में सुनिधि चौहान के साथ मिलकर विशाल ददलानी ने अपनी आवाज से एक अलग ही तरह का मसालेदार आइटम नंबर तैयार किया। इसके अलावा फिल्म ओमकारा 'बीड़ी' और 'नमक' गाने में अमित और विसाल ने मिलकर कमाल ही कर दिया था। इन गानों में उनकी आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया।

4- बलम पिचकारी...(ये जवानी है दीवानी)- 2013

2013 के होली के गानों बलम पिचकारी को लोगों ने खूब बसंद किया। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था। ये गाना होली के बेस्ट गानों में से एक है। इस गाने को विशाल ने शालमली खोलगड़े के साथ मिलकर गाया था।

5- वन टू थ्री फोर...(चेन्नई ऐक्सप्रेस)- 2013

इस गाने में विसा और हंसिका अय्यर ने 1980 के तमिल गानों की झलक दिखा दी। तमिल गाने के बोल को हिंदी में गाया गया है।

6- तू मेरी...(बैंग बैंग !)- 2014

इस गाने को विशाल-शेखर ने मिलकर तैयार किया। ये गाना भी दर्शकों को पसंद आया।

7- तूने मारी एंट्री...(गुंडे)- 2014

गुंडे फिल्म के इस देसी डांस सॉन्ग को सोहेल सेन ने कंपोज किया है। केके और नीति मोहन के साथ मिलकर विशाल ददलानी ने इस गाने में देसी लड़का लगा दिया है।

8- मल्हारी...(बाजीराव मस्तानी)- 2015

मराठी फ्लेवर के इस गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया था। ये गाना अक्सर महाराष्ट्रियन पार्टीज और त्योहारों में सुनने को मिलता है।

9- सेल्फी ले ले रे...(बजरंगी भाईजान)- 2015

देसी डांस स्टेप्स के साथ इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था। विशाल ने गाने को रॉकिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

10- गुलाबो...(शानदार)- 2015

अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज किए हुए इस गाने को लोग फ्लोर पर डांस करते हुए बेहद एन्जॉय करते हैं। विशाल ददलानी और अनुषा मणि ने इस बेहद खूबसूरती से पेश किया है।

Latest Stories