बर्थडे स्पेशल: जानिए रणविजय सिंह के बारे में दिलचस्प बातें

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: जानिए रणविजय सिंह के बारे में दिलचस्प बातें

आज जाने माने एक्टर रणविजय सिंह के बारे में कौन नहीं जानता। रणविजय सिंह एक एक्टर होने के साथ ही एक अच्छे होस्ट और प्रेसेंटर भी हैं। जो कि खासतौर पर अब एमटीवी पर आने वाले एडवेंचर रिएलिटी शो रोडीज के होस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। रणविजय सिंह का जन्म 16 मार्च 1983 में जालंधर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में भी काम किया। 'लंदन ड्रीम्स', 'एक्शन रीप्ले', 'मुंबई कटिंग', 'धरती' और ऐसी कई फिल्मों में रणविजय ने सलमान खान, अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

रणविजय का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम इकबाल सिंह सिंहा, मां का नाम बलजीत कौर और छोटे भाई का नाम हरमनजीत सिंह सिंहा है। रणविजय ने दिल्ली के आर्मी स्कूल में पढ़ाई की, इसके बाद दिल्ली के ही हंसराज कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

अगर हम रणविजय सिंह की लव लाइफ की बात करें तो उनका अफेयर अनुष्का डांडेकर के साथ था, जो कि एक वीडियो जॉकी थीं, लेकिन किसी वजह से कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया। उसके कुछ समय बाद ही रणविजय ने 14 अप्रैल 2014 को प्रियंका वोहरा से शादी कर ली। अब दोनों की एक बेटी भी है,जिसका नाम है कायनात।

खुद भी बनना चाहते थे फौजी

रणविजय एक फौजी परिवार में पैदा हुए थे और खुद भी फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी दिलचस्पी बाइक राइडिंग में और एडवेंचर रिएलिटी शोज में थी। एमटीवी के रिएलिटी शो रोडीज में उन्होंने हिस्सा लिया और 2003 में शो के फाइनलिस्ट भी बने। उसके बाद उन्हें 'एमटीवी स्टंटमेनिया', 'एमटीवी स्पलिट्जविला', 'एमटीवी फास्ट एंड द गॉरजियस' और 'एमटीवी टीन डीवा' रिएलिटी शो को होस्ट करने का ऑफर मिला।

रणविजय ने 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉस ए फ्लिप ऑफ डेन्सिटी' में डेब्यू किया। इसके बाद 'मोड़', '3 एएम', और 'मैंगो' जैसी हिंदी फिल्में भी की। आखिरी बार उन्होंने 2015 में फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों और कुछ टीवी कॉमर्शियल में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने, पॉन्ड्स क्रीम और लेनोवो स्मार्टफोन जैसी कई कंपनियों के लिए कई अलग-अलग तरह के प्रोग्राम्स भी किए।

आज अगर हम उनकी लाइफ स्टाइल और कमाई की बात करें तो रणविजय भी किसी सुपरस्टार से कम कमाई नहीं करते। रणविजय को बाइक राइडिंग का शौक है, उनके पास कई मंहगी बाइक्स और कई लग्जरी कारें भी हैं। आज वो मुंबई के एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल में जी रहे हैं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram परa जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories