बर्थडे स्पेशल: हिट फिल्म 'सिंघम' से मिली पहचान फिर भी काजल हैं बॉलीवुड की फ्लॉप ऐक्ट्रेस

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: हिट फिल्म 'सिंघम' से मिली पहचान फिर भी काजल हैं बॉलीवुड की फ्लॉप ऐक्ट्रेस

साउथ की टॉप और खूबसूरत ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। काजल ने फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। पहली हिट फिल्म से डेब्यू करने के बावजूद भी काजल बॉलीवुड की फ्लॉप ऐक्ट्रेस साबित हुईं। लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।

- काजल को अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद काजल को अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी हुई। अब काजल बॉलीवुड को छोड़ टॉलीवुड में किस्मत चमका रही हैं।

- संपत्ति की बात करें तो काजल करीब 66 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि काजल के बंगले की कीमत 7 करोड़ रुपए है। ये पैसे काजल ने अपने बिजनेस सेंस से कमाए हैं।

- काजल एक साल में 14 करोड़ रुपये कमाती हैं। फिल्म करियर शुरू करने से पहले, काजल ने कई विज्ञापनों में भी काम किया था। काजल अग्रवाल एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

- काजल ने 2004 की फ़िल्म 'क्यों हो गया ना' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में उन्होंने फ़ीमेल लीड ऐश्वर्या राय की दोस्त का छोटा-सा रोल निभाया था। विवेक ओबेरॉय फ़िल्म के हीरो थे। ऐश्वर्या की मौजूदगी में काजल पर ध्यान नहीं गया। डेब्यू तो हो गया, मगर इसके बाद उन्हें फ़िल्में नहीं मिलीं।

- बतौर लीड हीरोइन काजल को पहला चांस तेलुगु सिनेमा में मिला। 2007 में रिलीज़ हुई 'लक्ष्मी कल्याणम' फ्लॉप रही। हालांकि इसी आयी 'चंदामामा' की कामयाबी ने काजल को हौसला दिया। मगर, 2009 में रिलीज़ हुई 'मगधीरा' काजल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

- दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म को 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। पुनर्जन्म की इस कहानी में राम चरन उनके हीरो थे। इस फ़िल्म के लिए काजल को कई अवॉर्ड्स शो में नामांकन मिल कुछ उन्होंने जीते भी।

- साउथ सिनेमा में कामयाबी और शोहरत की लंबी दास्तां लिखने के बाद 2011 में 'सिंघम' के साथ बॉलीवुड लौटीं। इस फ़िल्म में उनके हीरो अजय देवगन थे और रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। ये इसी टाइटल से आयी तमिल फ़िल्म का रीमेक थी, जिसमें सूर्या और अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल्स निभाये थे।

- 'सिंघम' हिट रही और बॉलीवुड ने काजल के हुनर का स्वागत किया। सफलता कैसे आपके बारे में धारणा बदलती है, काजल जैसी एक्ट्रेसेज़ इसकी मिसाल हैं। 2004 में डेब्यू कर चुकीं काजल को 2011 में बेस्ट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस केटेगरी में नॉमिनेशन दिया गया।

- बहरहाल, काजल इसके बाद अक्षय कुमार के साथ 2013 की फ़िल्म 'स्पेशल 26' में फ़ीमेल लीड में दिखायी दीं और 2016 में वो 'दो लफ़्ज़ो की कहानी' में रणदीप हुड्डा का अपोज़िट नज़र आयीं। इस फ़िल्म में काजल ने नेत्रहीन लड़का का रोल निभाया था।

Latest Stories