बर्थडे स्पेशल: क्यों काजोल को अपनी ऊँ की अंगूठी से है खास लगाव ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: क्यों काजोल को अपनी ऊँ की अंगूठी से है खास लगाव ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल एक फिल्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से ताल्लुक रखती है। काजोल की नानी शोभना समर्थ भी एक बेहरीन ऐक्ट्रेस थीं। लेकिन बॉलीवुड में काजोल खुद के दम पर एक सफल ऐक्ट्रेस बनीं। आइए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म 'बेखुदी' से शुरू किया, जिसमें उन्होंने राधिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इसके बाद काजोल को शाहरुख और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'बाजीगर' करने का मौका मिला, जो दर्शकों को काफी पसंद आई।

काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र 16 साल थी। वे स्कूल में पढ़ रही थीं, लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

काजोल की जिंदगी में प्यार की शुरुआत 'गुण्डाराज' के सेट पर हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन की शादी हुई। उनकी एक बेटी न्यासा और बेटा युग है। काजोल अब भी फिल्मों में काम करती है।

हालांकि शादी के बाद काजोल ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। काजोल के बारे में एक दिलचस्प बात है कि जब भी वो शाहरुख के साथ मूवी करती हैं तब उनकी हर फिल्म हिट जाती है। 'बाजीगर' से लेकर 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' सुपरहिट रही हैं।

काजोल को कविताएं लिखने और साइंस पर बेस डरावने नॉवल पढ़ने का बेहद शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है। इसके साथ ही काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं।

बता दें कि यह अंगूठी काजोल को उनके पति अजय देवगन ने फिल्म 'इश्क' के सेट पर एंगेजमेंट रिंग की तरह पहनाई थी। यह बात खुद काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। इतना ही नहीं, फिल्म 'इश्क' के एक सीन में भी इसे दिखाया गया है।

Latest Stories