बर्थडे स्पेशल: आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं माधुरी दीक्षित

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
बर्थडे स्पेशल: आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लोग आज भी माधुरी की हर अदा पर फिदा हो जाते हैं। लोगों के अंदर माधुरी के लिए जितना क्रेज 90 के दशक में हुआ करता था, उतना ही लोग आज भी माधुरी के दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक दौर था जब इस हसीना के एक-एक ठुमके पर हजारों दिल कुर्बान हो जाया करते थे। एक दौर ऐसा भी था जब बॉलीवुड में फिल्मों में हीरो से ज्यादा महत्व माधुरी को दिया जाता था और उनके हिसाब से फिल्में बनाई जाती थी। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

- माधुरी का जन्म 15 माई 1967 में मराठी परिवार में हुआ था। उन्हें 3 साल की उम्र से ही डांस का शौक था और वो एक प्रोफेशनल कथक डांसर हैं। माधुरी दीक्षित का पेट नेम बब्ली है।

- माधुरी भले ही एक जमाने में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं लेकिन उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में बहुत स्ट्रगल किया है। 1984 में बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद माधुरी की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई।

- उन्होंने 4 साल तक स्ट्रगल किया और फिर 1988 में फिल्म ‘तेज़ाब’ से उन्हें कामयाबी मिली। 17 साल की उम्र में फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और आज तक लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।

हम आपके है कौन के लिए मिली सलमान से ज्यादा फीस

- माधुरी को फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए सलमान खान से भी ज्यादा फीस मिली थी। 1994 में माधुरी को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए 2.75 करोड़ की फीस मिली थी।

- 80 और 90 के दशक में माधुरी दीक्ष‍ित और अनिल कपूर की जोड़ी बेहद हिट रही थी। दोनों पुकार, परिंदा, राम-लखन, बेटा, जमाई राजा, तेजाब सहित कई फिल्मों में नजर आए।

- 90 के दशक में एक्टर संजय दत्त और माधुरी के प्यार के किस्से काफी चर्चा में थे। कहा जाता है माधुरी दीक्षित एक्टर संजय दत्त से बेहद प्यार करती थीं लेकिन जब संजू बाबा को टाडा केस में जेल जाना पड़ा तो माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।

क्रिकेटर जडेजा से था माधुरी का अफेयर

- माधुरी दीक्षित का नाम क्रिकेटर अजय जडेजा से भी जुड़ा। दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात से माधुरी और अजय के अफेयर के किस्से उड़ने लगे।

- खबरों के मुताबिक जडेजा रॉयल फैमिली से थे जबकि माधुरी एक मध्यमवर्गीय फैमिली से। इस वजह से अजय जडेजा का परिवार उनके रिश्ते से खुश नहीं था और वो माधुरी के साथ रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे।

- अफेयर की खबरों के बीच अजय जडेजा का नाम अजहरुद्दीन के साथ फिक्सिंग में जुड़ा। जडेजा की इस गलती की वजह से माधुरी ने खुद उनसे दूरी बना ली।

- कम ही लोग जानते हैं कि कभी सुरेश वाडेकर के लिए धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से शादी का प्रस्ताव आया था। लेकिन वाडेकर ने इससे इंकार कर दिया था।

- माधुरी ने 17 अक्टूबर, 1999 को डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। माधुरी के दो बच्चे भी हैं।

एम.एफ हुसैन भी थे माधुरी के दिवाने

- प्रसिद्ध पेंटर एम.एफ. हुसैन माधुरी दीक्षित को बहुत प्यार करते थे। उन्होंने माधुरी के लिए अपने प्यार का खुल्लम-खुल्ला इजहार किया था। उन्होंने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 67 बार देखी और माधुरी की कमबैक फिल्म ‘आजा नचले’ के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया था।

- माधुरी एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

- माधुरी निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'टोटल धमाल' में फिर से अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा अभी हाल ही में माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म बकेट लिस्ट भी रिलीज हुई है।

Latest Stories