बर्थडे स्पेशल: दो महीने भी नहीं चली मनोज बाजपेयी की पहली शादी, फिर इस एक्ट्रेस से की दूसरी शादी

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: दो महीने भी नहीं चली मनोज बाजपेयी की पहली शादी, फिर इस एक्ट्रेस से की दूसरी शादी

पद्मश्री से सम्मानित और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें, कि इसी साल मनोज बाजपेयी को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान ने नवाज़ा गया है। मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण के पास के एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वो पांच भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।

2 महीने भी नहीं चली पहली शादी

मनोज ने अपने स्ट्रगलिग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है। उसके बाद लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी की।

फिल्म एक्ट्रेस नेहा से की दूसरी शादी

नेहा का असली नाम शबाना रजा है। दोनों की एक बेटी भी है। विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना को नेहा नाम दिया था। फिल्म करीब में भी उनके किरदार का नाम नेहा था। नेहा ने ‘करीब’ के अलावा ‘फिजा’, ‘होगी प्यार की जीत’ फिल्म में ऋतिक रोशन और अजय देवगन के साथ काम किया है। नेहा और मनोज बाजपेयी की मुलाकात फिल्म करीब के दौरान हुई थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

कई शॉर्ट फिल्मों में भी किया काम

नेहा आखिरी बार साल 2008 में एसिड फैक्ट्री में दिखी थीं। नेहा हाल ही में अपनी मनोज बाजपेयी की फिल्म अलीगढ़ की स्क्रीनिंग में नजर आई थीं। फ़िल्मों के अलावा मनोज बाजपेयी ने कई यादगार और बेहतरीन शॉर्ट फ़िल्मों में भी काम किया है। एक समय था जब मनोज फ़िल्मों से लगभग गायब ही हो गए थे। इस मुश्किल दौर पर बात करते हुए मनोज बताते हैं, कि वो अच्छा काम ना मिलने कि वजह से मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट होने का मन बना चुके थे लेकिन, उनकी बीवी शबाना ने रोक लिया।

भारत सरकार ने पद्मश्री से किया सम्मानित

इसके बाद उन्हें राजनीति फिल्म मिली। अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित फिल्म पिंजर के लिए उन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके बाद कटरीना ने मनोज बाजपेयी के पैर छूते हुए कहा था, मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी एक्टिंग नहीं देखी। इस साल 23 अप्रैल को वह 50 साल के हो गए हैं और इसी साल फिल्मों में उनके 25 साल भी पूरे हो जाएंगे।

Latest Stories