बर्थडे स्पेशल: रणवीर सिंह के परिवार से इस खास तरह से जुड़े हैं मनोज कुमार

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
बर्थडे स्पेशल: रणवीर सिंह के परिवार से इस खास तरह से जुड़े हैं मनोज कुमार

बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति की बात आती है तो सबसे पहले चर्चित अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार का नाम लिया जाता है। मनोज कुमार का असली नाम 'हरिकिशन गिरी गोस्वामी' है। इनके नाम के पीछे भी एक कहानी है।

आज यानी 24 जुलाई को मनोज कुमार का जन्मदिन है। मनोज कुमार एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे भी अपना अहम योगदान दिया। लेकिन इनके बारे में एक खास बात और भी है, जो शायद बहुत कम लोगों को ही मालूम है।

मनोज कुमार 24 जुलाई 1937 में पाकिस्तान के एबटाबाद में पैदा हुए और बंटवारे के समय अपने परिवार के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ में बस गए। बता दें कि मनोज कुमार शहीद भगत सिंह से बहुत ज्यादा प्रभावित है।

उन्होंने शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रांति जैसी कई देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय किया और इसलिए उन्हें लोग भारत कुमार भी कहते है। उन्होंने फिल्मों के जरिए लोगों में देश के लिए मर मिटने वाली भावना को पैदा किया।

मनोज कुमार का रणवीर सिंह की दादी से भी खास जुड़ाव था। दरअसल, रणवीर सिंह की दादी चांद बुर्के ने मनोज के साथ फिल्म 'पहचान' में काम किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह की दादी ने चंपा का किरदार निभाया था। यह एक फिल्म अवॉर्ड विनिंग है।

Latest Stories