बर्थडे स्पेशल: फिल्मों में आने से पहले विदेश में ये काम करती थीं परिणीति चोपड़ा

author-image
By Sangya Singh
बर्थडे स्पेशल: फिल्मों में आने से पहले विदेश में ये काम करती थीं परिणीति चोपड़ा
New Update

बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना बर्थेडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज परिणीति अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। परिणीति बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन है। परिणीति का जानम आज के ही दिन यानी 22 अक्टूबर को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। तो आइए आज परिणीति के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं परिणीति

- बहुत कम लोग जानते हैं की परिणीति चोपड़ा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं बल्कि साल 2009 में आई आर्थिक मंदी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया। परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा से ही काफी धुरंधर रही हैं। 12 वीं में उन्होंने पूरे देश में टॉप किया था। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था।

विदेश में बतौर इन्वेस्टमेंट मैनेजर किया काम

- परिणीति बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स करने के बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटी। विदेश में परिणीति बतौर इन्वेस्टमेंट मैनेजर काम कर रही थीं। परिणीति ने 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण भारत आना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भारत आकर यश राज फिल्म्स में काम किया। परिणीति ने रणवीर सिंह के फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से अपना डेबियू किया।

सैफ अली खान को बेहद पसंद करती हैं परिणीति

- लाखों लड़कियों की तरह परिणीति चोपड़ा को अभिनेता सैफ अली खान बेहद पसंद हैं। नेहा धूपिया को दिए इंटरव्यू में परिणीति मे बताया था कि वो लेज़ के पैकेट जमा करती थीं क्योंकि उनपर सैफ की तस्वीर बनी होती थीं। परिणीति ने बताया जब भी वो कभी सैफ या करीना से मिलती हैं तो वो बस इसी बारे में बात करती है कि सैफ को लेकर वो कितनी जुनूनी थीं।

रानी मुखर्जी ने किया इन्स्पायर

- आपको बता दें, कि यश राज फिल्म्स में काम करते समय परिणीति ने एक दिन रानी मुखर्जी की पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया था। परिणीति मे बताया कि सबसे पहली बार रानी ने ही उन्हें बताया कि उनमें वो बात है जो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस में होनी चाहिए।

ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं परिणीति

- पढ़ाई और एक्टिंग के साथ-साथ परिणीति में सिंगिंग का भी टैलेंट है। परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। उन्होंने फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था।

एक साल तक फिल्मों से रहीं दूर

- परिणीति ने ‘इश्कज़ादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘गोलमाल अगेन’  और ‘किल दिल’ जैसी कई फिल्में कीं। इसके बाद एक साल तक बड़े पर्दे से गायब रहीं लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। दरअसल जब परिणीति को फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली तो इसकी एक वजह उनका भारी शरीर भी माना गया।

परिणीति ने वजन कम किया

- बस फिर क्या था, परिणीति ने ठान लिया कि वो स्लिम होकर रहेंगी। इसके लिए परिणीति ने डेटॉक्स प्रोग्राम को फॉलो किया। ये वजन कम करने की एक विधि है। जो ऑस्ट्रिया में की जाती है। इसमें कोई सर्जरी नहीं की जाती। इसका नतीजा भी उनकी फिटनेस पर दिखा और आज परिणीति फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं।

#arjun kapoor #ranveer singh #parineeti chopra #Priyanka Chopra #Birthday Special #Namaste England #Ladies Vs Ricky Bahl
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe