बर्थडे स्पेशल: एक्टर नहीं बिजनेसमैन बनना चाहते थे प्रभास, आज हैं 160 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: एक्टर नहीं बिजनेसमैन बनना चाहते थे प्रभास, आज हैं 160 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक

दुनियाभर में बाहुबली के नाम से पहचाने जाने वाले साउथ के सुपरस्टार प्रभास आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास साउथ के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। इतना ही नहीं, प्रभास सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले साउथ के सेलेब भी हैं। भले आज प्रभास फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने कभी ऐक्टर बनने के बारे में सोचा भी नहीं था। जी हां, प्रभास कभी ऐक्टर नहीं बनना चाहते थे, बल्कि वो एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे। तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

- प्रभास का जन्म चेन्नई में 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था। उनका पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजु उप्पालापाटि है। प्रभास के पिता यू. सूर्यनारायण राजू उप्पालापाटि फिल्म प्रोड्यूसर थे। तीन भाईयों बहनों में प्रभास सबसे छोटे हैं।

बिजनेसमैन बनना चाहते थे प्रभास

- प्रभास की पढ़ाई लिखाई हैदराबाद में हुई है। उन्होंने B.Tech की डिग्री ली है। शुरुआत में प्रभास बिजनेसमैन बनना चाहते थे। प्रभास के अंकल कृष्णम राजू तेलुगू इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। उन्हीं के कहने पर प्रभास ने एक्टिंग में हाथ आजमाया।

- प्रभास ने 2002 में तेलुगू फिल्म ईश्वर से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वे मुन्ना, बिल्ला, छत्रपत्रि, डार्लिंग, मिस्टर परफेक्ट, रेबेल, मिर्ची जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन उनके करियर को बुलंदियों पर बाहुबली लेकर गई। उनकी इस फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पहचाना जाने वाला स्टार बना दिया।

'साहो' के 30 करोड़ ली फीस

- प्रभास साउथ के हाइएस्ट पेड एक्टर में से एक है। खबरों के मुताबिक, प्रभास ने बाहुबली के लिए 25 करोड़ रुपए फीस चार्ज की थी। वहीं, अपकमिंग फिल्म साहो के लिए प्रभास को 30 करोड़ फीस मिली है।

- वेबसाइट finapp के मुताबिक साल 2018 में प्रभास की कुल नेट वर्थ 160 करोड़ रुपए है। फीस के अलावा वह ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए दो करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। आपको बता दें कि भास ने महिन्द्रा कंपनी की गाड़ी महिन्द्रा TUV 300 के ब्रैंड एंबेसडर हैं।

देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब

- प्रभास का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में उनका आलीशान बंगला भी है। प्रभास ने ये बंगला साल 2014 में खरीदा था। इसके अलावा प्रभास देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब भी हैं। साल 2016 में प्रभास ने लगभग 7 करोड़ रुपए बतौर आयकर भरे थे।

- प्रभास की गाड़ियों के कलेक्शन में पांच लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत 30 लाख से लेकर 8 करोड़ रुपए तक है। प्रभास की सबसे कम कीमत वाली गाड़ी स्कोडा सुपर्ब है। इस गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपए है। उनके पास दूसरी लग्जरी कार BMW X3 है। इस गाड़ी की कीमत 48 लाख रुपए है।

8 करोड़ रुपए तक की लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक

- इसके अलावा प्रभास जगुआर एक्सजे के भी मालिक हैं। इस गाड़ी की कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। प्रभास के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर भी शामिल है। इसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपए है। वहीं, प्रभास की सबसे महंगी गाड़ी रॉयल रॉयस फैंटम है। इस कार की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है।

- 'बाहुबली' फिल्म में व्यस्त होने की वजह से प्रभास ने पिछले 5 सालों में तकरीबन 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए हैं। प्रभास हिंदी फिल्मों के बहुत शौकीन हैं उन्होंने आमिर खान की '3 इडियट्स' 20 बार देखी है। 'बाहुबली' के लिए प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के जिम इक्विपमेंट्स फिल्म निर्माता की ओर से गिफ्ट किए गए थे।

5 साल में 6 हजार रिश्ते ठुकराए

- बाहुबली के बाद प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ''साहो'' है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। ये मूवी अगले साल रिलीज होगी। इसे हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज किया जाएगा। मूवी से श्रद्धा कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।

Latest Stories