/mayapuri/media/post_banners/d711d976b8bebab15306138d8b17ec05fb6da59672638f47532aee8d8a1cfac1.jpg)
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा आज अपना बर्छडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज जिस जगह प्रियंका हैं, उस जगह तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत की है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए प्रियंका को लगभग 14 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान प्रियंका में काफी बदलाव आए हैं। प्रियंका के लुक्स से लेकर, उनकी ऐक्टिंग और उनका अंदाज़ सभी काफी बदल चुका है। या फिर ये कहना ज्यादा बेतर होगा की प्रियंका के अंदर दिनों दिन निखार आता जा रहा है। आज प्रियंका इंडस्ट्री की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर आती है, लेकिन उनके शुरुआती दिनों की तस्वीरें देखकर आप जरा भी पहचान नहीं पाएंगे कि वो आपकी फेवरेट ऐक्ट्रएस प्रियंका चोपड़ा है। देखिए बचपन से लेकर अब तक प्रियंका कितनी बदल गई हैं...
/mayapuri/media/post_attachments/088b1fa9e754d8eca43e33cc1a503df3034411288a482cd1e464a7aa2811d98d.jpg)
प्रियंका ने सबसे पहले साल 2000 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता था। तब वो केवल 18 साल की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया।
/mayapuri/media/post_attachments/09c1c56163fe15240c2ff0719c518a1aa2a374697ec7cef3d7eecd11bc33d171.jpg)
प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से आज करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। प्रियंका अबतक बॉलीवुड के साभ बड़े स्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/9684bd9f6237bd03d5530a4995b8edce48f3617a27cf02204ebcc4df7af36143.jpg)
फिल्मों में आने से पहले प्रियंका ने लंबे समय तक फैशन इंडस्ट्री में काम किया। प्रियंका ने काफी समय तक मॉडलिंग भी की।
/mayapuri/media/post_attachments/f3a68f33c80c41a68460475d5afcdb107f15ae5e17f1f163b503ef471bd7e2a2.jpg)
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा प्रियंका कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
/mayapuri/media/post_attachments/9f421df59b55ae9999e283e3153df3609eb21aaf113087824a3a79b807f88181.jpg)
प्रियंका को 2010 में UNICEF की गुडविल एम्बेसडर बनाया गया। प्रियंका चोपड़ा कई सामाजिक कार्य भी जुड़ी रहती है साथ ही प्रियंका ने हेल्थ और शिक्षा, महिला शिक्षा और महिला अधिकार और महिला सुरक्षा को लेकर खुलकर बोलती हैं और प्रसार-प्रचार भी करती है।
/mayapuri/media/post_attachments/337a4e7323965f3cae3da2aa9b3e7e8fe44353cd17458def2d3c5d513681f79d.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की। इन दिनों वो अपने पति निक जोनस और उनके परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
/mayapuri/media/post_attachments/2139a4bd5c6522a3268e6641620739ce73c4f248a59ba1ca8b8a4e1aeb31a0f2.jpg)
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज शादी की। इनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। शादी काफी ग्रैंड और रॉयल तरीके से हुई थी। शादी में बॉलीवुड समेत हॉलीवुड की भी कई नामी हस्तियां शामिल हुईं थीं।
/mayapuri/media/post_attachments/3f87a97941a8834e7fd3395993bfdca4f06014ed6f3a71f7d6e8db7737b06d35.jpg)
प्रियंका और निक की शादी के बाद से दोनों को आये दिन साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों भी जब भी साथ होते हैं तो एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)