बर्थडे स्पेशल: आजतक पूरी नहीं हो सकी प्रियंका की पहली फिल्म, मिस वर्ल्ड बनने से पहले मिला था ऑफर

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: आजतक पूरी नहीं हो सकी प्रियंका की पहली फिल्म, मिस वर्ल्ड बनने से पहले मिला था ऑफर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक छोटे से शहर की लड़की होने के बावजूद प्रियंका ने इंडस्ट्री में खुद की एक अलग पहचान बनाई। प्रियंका का नाम बॉलीवुड की टैलेंटेड ऐक्ट्रेसेस में गिना जाता है। किसी भी तरह का किरदार प्रियंका बखूबी निभाती हैं और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में वो हमेशा कामयाब रही हैं। प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। ज्यादातर सभी को प्रियंका के बारे में यही पता होगा कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद ही प्रियंका ने बॉलीवुड में एंट्री की। लेकिन आज हम आपको बताने जा रही हैं प्रियंका के बारे में एक ऐसी बात जो आपमें से शायद ही किसी को पता होगी।

ज्यादातर लोगों को यही पता है कि साल 2002 में प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिजहन से अपना डेब्यू किया था। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आपको बता दें, कि प्रियंका को उनकी पहली फिल्म का ऑफर उनके मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही मिल गया था। प्रियंका की सबसे पहली फिल्म का नाम था गुड नाइट प्रिंसेज। इस फिल्म के डायरेक्टर थे एटली बरार। प्रियंका को इस फिल्म का ऑपर साल 2000 में ही मिल गया था। यानि कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही प्रियंका इस फिल्म को साइन कर चुकी थीं। यहां तक कि मिस वर्ल्ड बनने के पहले ही प्रियंका फिल्म की एक महीने की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग जारी रखी। इस फिल्म की खास बात ये है कि ये फिल्म प्रियंका गांधी के जीवन पर आधारित थी।

आपको ये जानकर थोड़ा अजीब तो जरूर लग रहा होगा कि फिल्म प्रियंका गांधी के जीवन पर आधारित थी। आपको बता दें, प्रियंका गांधी की उम्र उस समय 28 साल थी और इतनी कम उम्र में उनके जीवन पर कोई फिल्म क्यों बनाई जा रही थी ये जरूर सोचने वाली बात है। ये फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बनाई जा रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ पूजा बत्रा और राहुल देव को मुख्य भूमिका में लिया गया था। लेकिन सबसे अफसोस की बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा की ये पहली फिल्म आजतक पूरी नहीं हो सकी। इसकी वजह थी पैसों की कमी। जी हां, दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर के पास पूरा बजट न होने की वजह से आज तक ये फिल्म पूरी नहीं सकी।

यही वजह है कि 2002 में आई तमिल फिल्म थमिजहन को ही प्रियंका की डेब्यू फिल्म माना जाता है। प्रियंका की पहली हिंदी फिल्म 2003 में आई द हीरो: लव स्टोरी फ अ स्पाई है। जिसके महीने भर बाद ही प्रियंका की ब्लॉकबस्टर फिल्म अंदाज आई ती। जिसने बॉक्सऑफिस पर तलहका मचा दिया था। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुक पसंद किया और फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की ऐक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई। इस फिल्म के बाद से तो प्रियंका अपने फिल्मी करियर में लगातार आगे बढ़ती गईं और बॉलीवुड को एक से बढ़कर बेहतरीन फिल्में देती गईं।

Latest Stories