/mayapuri/media/post_banners/01f6d66b12cd53e6b56bb8425c64268ba927bfc7577618b68a66cfbd13caa350.jpg)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजकुमार राव बॉलीवुड के बेहतरीन ऐक्टर्स में से एक हैं। राजकुमार रान ने बेहद कम समय में बॉलीवुड अपनी एक खास पहचान बनायी, जिसके लिए उन्हें बहुच स्ट्रगल भी करना पड़ा। राजकुमार राव का जन्म गुरुग्राम में हुआ था और उन्होंने यहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने थियेटर भी किया। साल 2008 में उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वो मुंबई शिफ्ट हो गए।
साल 2009 में FTII से पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार स्टूडियो के चक्कर लगाते रहे और कास्टिंग डायरेक्टर्स से मिलते रहे। तभी उन्होंने दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा के लिए ऑडिशन दिया, जिसमें उन्हें काम मिल गया। फिल्म में राजकुमार एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ नजर आए थे। फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और फ्लॉप साबित हुई।
साल 2011 में राजकुमार फिल्म रागिनी एमएमएस में नजर। इसके बाद उन्होंने शैतान और गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2013 में वो फिल्म काइ पो चे और शाहिद में नजर आएं, जिनमें राजकुमार को काफी पसंद किया गया। फिर साल 2014 में वो कंगना रनौत के साथ फिल्म क्वीन में दिखे। इसके बाद राजकुमार ने न्यूटन, शादी में जरूर आना, स्त्री, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्मों में काम किया।
राजकुमार राव आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। राजकुमार एक मिडल क्लास जॉइंट फैमिली से आते हैं। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि उनका बचपन संघर्षों से भरा रहा है, जहां उन्हें अपनी जरूरत की चीजें लेने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता था। एक बार तो उनके एक टीचर ने 2 साल तक उनकी स्कूल फीस भरी थी। वहीं अब खबरों की मानें तो राजकुमार अपनी फिल्म के लिए अब 7-8 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।
राजकुमार की लव लाइफ की बात करें, तो वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन दूसरे स्टार्स की तरह कभी उनके अपनी को- स्टार के साथ अफेयर की खबरें नहीं आईं। राजकुमार एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल को साल 2010 से डेट कर रहे हैं। पत्रलेखा और राजकुमार साथ में फिल्म सिटी लाइट्स में नजर आए थे। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म लव गेम्स, नानू की जानू में नजर आ चुकी हैं।