बर्थडे स्पेशल: अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं रणवीर सिंह

author-image
By Sangya Singh
बर्थडे स्पेशल: अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं रणवीर सिंह
New Update

बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस साल रणवीर का बर्थडे कुछ खास होने वाला है, क्योंकि शादी के बाद यह उनका दीपिका पादुकोण के साथ पहला बर्थडे है। दीपिका ने जरुर ही रणवीर के लिए कुछ स्पेशल प्लान किया होगा। रणवीर सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी हीरो हैं। इस समय रणवीर हर फिल्ममेकर की पहली पसंद बने हुए हैं। उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' लोगों को बहुत पसंद आई है। रणवीर जल्द ही कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले कई काम किए हुए हैं। तो आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं....

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर ने ब्लूमिंगटन की इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद रणवीर सिंह मुंबई आ गए। जिसके बाद उन्होंने एडवरटाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उसके साथ ही रणवीर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

रणवीर सिंह ने 2010 में आई फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर को बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया गया था। रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से अपनी एक अलग पहचान बनाई। इस फिल्म से ही उनके और दीपिका के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।

2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं।

रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। आज उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म 83 से उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है।

#ranveer singh #Deepika Padukone #Happy birthday ranveer singh #Birthday Special Ranveer Singh #83
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe