बर्थडे स्पेशल: इस वजह से बेटे रणबीर को कभी वक्त नहीं दे पाए ऋषि कपूर

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: इस वजह से बेटे रणबीर को कभी वक्त नहीं दे पाए ऋषि कपूर

आज बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन है। ऋषि कपर बॉलीवुड के हैंडसम और चॉकलेटी ऐक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों काम किया, और उनकी कई फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया। ऋषि कपूर एक ऐसे ऐक्टर हैं जिन्होंने अपने लाजवाब अभिनय से हमेशा लोगों का दिल जीता और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। इतना ही नहीं, आज भी ऋषि कपूर बॉलीवुड फिल्मों में लगातार नजर आते रहते हैं और इस उम्र में भी वो अपने दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में कर रहे हैं। तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

- ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि ने बाल कलाकार का किरदार निभाया था।

- ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बतौर एक्टर 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से अपनी करियर की शुरुआत कर दी थी। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आईं थीं।

- इस दौरान उन्हें डिंपल से प्यार हो गया था, लेकिन अपने पिता के डर से ऋषि अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए। दरअसल, राज कपूर ने ऋषि को ऐसा करने से मना कर दिया था और वो पिता के खिलाफ नहीं जा सकते थे, इसलिए वो डिंपल को भूल गए।

- 1974 में ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जहरीला इंसान' की। सेट पर ऋषि नीतू को काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू सिंह इरिटेट हो जाती थीं। लेकिन दोनों के बीच की ये नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों में प्यार हो गया।

- नीतू और ऋषि एक-दूसरे को डेट करने लगे। फिल्म 'खेल-खेल' में की रिलीज के बाद ऋषि और नीतू में रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसी बीच इंडस्ट्री में ये चर्चा होने लगी कि नीतू और ऋषि जल्द ही शादी कर सकते हैं। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी।

- राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के दिन नीतू और ऋषि दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।

- दरअसल, नीतू अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गए थे और ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहाश हो गए। ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले ही चक्कर आ रहे थे।

- ऋषि कपूर ने पिछले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला अनसेंसर्ड' लॉन्च की थी। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऋषि ने लिखा कि वह शूटिंग में बिजी रहने के कारण बेटे रणबीर कपूर को ज्यादा वक्त नहीं दे पाए। इस वजह से रणबीर से उनका रिश्ता काफी फॉर्मल है।

- रणबीर कपूर के अलावा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की एक बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। उन्‍होंने फैशन डिजायनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। रिद्धिमा कभी फिल्‍मों में नहीं आना चाहती थीं उनका कहना कि वो हमेशा से ज्‍वैलरी डिजाइन करना चाहती थीं।

- किताब में ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि एक बार संजय दत्त उन्हें मारने उनके अपार्टमेंट में पहुंच गए थे। दरअसल संजय को शक था कि उनका अफेयर टीना मुनीम से चल रहा है। हालांकि, नीतू सिंह के समझाने पर संजय वापस लौट गए थे।

- अपनी किताब में उन्होंने लिखा है- कि उन्होंने 'बॉबी' फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड 30 हज़ार रूपये में खरीदा था। ऋषि कपूर बताते हैं कि अमिताभ बच्चन इसलिए उनसे काफी समय तक नाराज़ थे क्योंकि उन्हें लगा वो 'ज़ंजीर' के लिए जीतेंगे।

- किताब में दाऊद इब्राहिम से उनकी मुलाकात पर लिखा है कि- 'शोहरत ने मुझे अच्छे लोगों के साथ ही संदिग्ध लोगों से भी मिलवाया। इनमें से एक था दाऊद इब्राहिम। उसने बहुत सी चीजों के बारे में बात की, अपनी कुछ आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी, जिनके लिए उसे कोई पछतावा नहीं था।'

Latest Stories