बर्थडे स्पेशल: जेल में रहते हुए संजय दत्त को इस लड़की से हो गया था प्यार

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: जेल में रहते हुए संजय दत्त को इस लड़की से हो गया था प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त आज 60 साल के हो गए हैं। संजय दत्त आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने अबतक के फिल्मी करियर में संजय दत्त 187 फिल्मों में काम कर चुके हैं। संजय को उनके फिल्मों के लिए फिल्मफेयर से लेकर कई 'स्क्रीन अवार्ड' तक मिल चुके हैं। संजय को रोमांटिक किरदारों से ज्यादा गैंगस्टर, क्रिमिनल, पुलिस जैसे रोल के लिए ज्यादा जाना जाता है।

संजय दत्त सुनिल दत्त और नरगिस के बेटे हैं। बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार्स के बेटे होने के बावजूद संजय की जिंदगी बहुत सारी मुश्किलों और परेशानियों से भरी रही। पर्सनल लाइफ की बात करें तो संजय दत्त के जीवन में कई लड़कियां आईं और गईं। उन्होंने तीन शादियां की। तो आइए आज उनके बर्थडे पर हम आपको बताते हैं उनके जीवन का एक किस्सा जब जेल में रहते हुए संजय को एक लड़की से प्यार हो गया था...

संजय दत्त का जीवन शुरुआत से ही विवादों से भरा रहा है। वह एक बिगड़ैल बेटे के तौर पर बड़े हुए, जवानी में उनकी मां का देहांत हो गया, पिता राजनीति में होने के चलते उन पर अधिक ध्यान नहीं दे पाए और संजय दत्त ड्रग्स के नशे के आदी हो गए।

उनसे मुंबई में हुए ब्लास्ट के तार भी जुड़े और उनके घर से ak-56 बरामद हुई। जिसके चलते उन्हें 5 साल की कैद की सज़ा मिली। संजय दत्त को 1993 ब्लास्ट के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी और वह पुणे के यरवदा जेल में रहे थे।

संजय दत्त के जीवन पर बनीं फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। संजय दत्त के कुल 3 बच्चे हैं। इनमें से दो मान्यता दत्त के साथ हैं।

संजय की दूसरी पत्नी के बारे में में कम लोग ही जानते होंगे । संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है। जो यूएस में रहती है। रिचा को कैंसर था जिससे 1996 में उनका निधन हो गया था।

रिचा के निधन के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई आईं। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं।

रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं। रिया की नानी जुबैदा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस थीं। रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्रेश्वर धनराजगिर है। रिया जेल में उनसे मिलने जाया करती थीं। संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रिया से तब प्यार हुआ जब मैं जेल में था।'

जेल से बाहर आने के बाद वैलेंटाइन डे की पार्टी में संजय ने रिया को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों साईं बाबा के मंदिर गए और वहां पुजारी ने उनकी शादी करवा दी। शादी के बाद संजय दत्त ने 7 फिल्में साइन कीं और अपनी शूटिंग में बिजी हो गए। इसके चलते वो रिया को टाइम नहीं दे पाते थे।

एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद ये बात कबूली थी कि शूटिंग के चलते उनकी पर्सनल लाइफ खत्म हो चुकी है। लेकिन सच कुछ और ही था। संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए थे और रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगी थीं। रिया एक मॉडल के साथ आर्ट ऑफ लिविंग की इंस्ट्रक्टर भी थीं। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच तकरार होने लगी थी।

दोनों अलग रहते थे। डिवॉर्स का केस फाइल हो गया था। रिया लिएंडर को डेट कर रही थीं। लेकिन अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार संजय को ठहराया। डिवॉर्स के बाद संजय ने मान्यता से शादी कर ली और रिया लिएंडर पेस के साथ रहने लगीं। साल 2008 में रिया और संजय दत्त का तलाक हो गया था।

रिया ने अपनी शादी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और एक बेटी अयाना भी हो गई। कुछ समय बाद रिया ने लिएंडर पर मार-पीट का केस दर्ज कराया। तब लिएंडर ने कोर्ट में बताया था कि उनकी और रिया की शादी कभी नहीं हुई। वो रिया के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल लिएंडर और रिया अलग हो चुके हैं।

Latest Stories