बर्थडे स्पेशल: फिल्मी करियर में सिर्फ एक बार किसिंग सीन देने वाले अभिनेता

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: फिल्मी करियर में सिर्फ एक बार किसिंग सीन देने वाले अभिनेता

शशि कपूर का नाम फिल्म जगत के शानदार अभिनेताओं में याद किया जाता है। शशि कपूर को फिल्मों में रोमांस का बादशाह कहा जाता था। वो अपनी ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक किरदार में ही नजर आते थे। लेकिन उनके बारे एक बात हैरान कर देने वाली है कि फिल्मों में रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शशि कपूर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में सिर्फ एक बार ही किसिंग सीन दिया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने किसी और फिल्म में किसिंग सीन देने से इनकार कर दिया था।

जिस फिल्म शशि कपूर ने किसिंग सीन दिया वो 40 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'सत्यम,शिवम,सुंदरम' थी। ये फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जीनत अमान मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इस फिल्म में शशि कपूर ने पहली और आखिरी बार किसी एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन किया था।

रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शशि कपूर अपना पहला किसिंग सीन देने में काफी घबरा गए थे। इसके अलावा शशि कपूर ने अपने करियर में और भी कई अलग-अलग किरदार निभाए थे। उनकी कई बेहतरीन फिल्में तो ऐसी है जिन्हें लोग आज भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। वैसे तो शशि कपूर अपने हर शॉट बड़ी आसानी से दे देते थे लेकिन 'सत्यम, शिवम, सुंदरम' में किसिंग सीन के दौरान वो काफी घबरा गए थे।

शशि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें

- शशि कपूर का जन्म कोलकाता में 18 मार्च, 1938 को हुआ था। शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में से एक सबसे छोटे बेटे थे। राज कूपर, शम्मी कपूर और शशि कपूर।

- शशि कपूर ने पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'आग' थी। 'आवारा' फिल्म में शशि कपूर ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन का रोल किया था।

- फिल्मों में उनकी एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म 'धर्मपुत्र' से हुई थी। शशि कपूर ने करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।

- 1970 से 1980 के बीच शशि कपूर ने प्राण के साथ 9 फिल्में 'बिरादरी', 'चोरी मेरा काम', 'फांसी', 'शंकर दादा', 'चक्कर पे चक्कर', 'राहू केतु' और 'मान गए उस्ताद' की।

- इसी तरह, 1974 से 1991 के बीच अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने 12 फिल्मों 'रोटी, कपड़ा और मकान', 'दीवार', 'कभी-कभी', 'ईमान धरम', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'सुहाग', 'दो और दो पांच', 'शान', 'सिलसिला', 'नमक हलाल', और 'अकेला' में बतौर को-स्टार काम किया।

- सुपरहिट फिल्म 'दीवार'  डायलॉग 'मेरे पास मां है'... से शशि कपूर को खास पहचान मिली। इस फिल्म वे इंस्पेक्टर रवि वर्मा के रोल में थे।

- साल 2011 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार और साल 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

- कपूर परिवार से शशि कपूर ही अकेले थे, जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की थी। उन्हें पहली नज़र में जेनिफर से प्यार हो गया था

- शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर से 1984 में हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं- कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर।

- 79 साल की उम्र में लंबे वक्त से बीमार रहने की वजह 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हो गया।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram परa जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories