बर्थडे स्पेशल: तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, रह चुके है काजोल के स्पॉट बॉय

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
बर्थडे स्पेशल: तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, रह चुके है काजोल के स्पॉट बॉय

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के बादशाह और शानदार निर्देशक रोहित शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। रोहित शेट्टी आज उन निर्देशकों मे से हैं जिसके साथ लोग काम करने के लिए तरसते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रोहित शेट्टी ने वो काम भी किए जो उनको देखकर आप कभी अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। जी हाँ बॉक्स ऑफिस के बादशाह रोहित शेट्टी पहले अभिनेत्री तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे और काजोल के तो वह स्पॉटबॉय भी रहे हैं।

इसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होने 2003 में आई फिल्म जमीन से निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और वहां से रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने जन्म लिया।

फिर एक के बाद धमाकेदार फिल्मों में दोनो ने काम किया। इस जोड़ी ने मिलकर अबतक लगभग 10 फिल्मों में काम किया है और काफी बड़ी बड़ी हिट्स दी हैं। इनमें से सिंघम और गोलमाल जैसी जबरदस्त फिल्में भी शामिल है। उनकी फिल्मों को लेकर लोगों को कॉमेडी और एक्शन जबरदस्त रहने की उम्मीद पहले ही जग जाती है। चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल अगेन, सिम्बा जैसी कईं हिट फ़िल्में दी है।

Latest Stories