/mayapuri/media/post_banners/f32ce6508c9a364ca5fad4c847a4baad061dbde29094d9bf98e7406cc773c100.jpg)
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में गिनी जाती है। ये दोनों ऐसे कपल हैं जो एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हैं और उनका यह मजेदार अंदाज फैन्स को भी खूब पसंद आता है। इस जोड़ी ने फिर से अपना मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर दिखाया है।
हाल ही में मैडम तुसाद म्यूजियम में काजोल का वैक्स स्टैच्यू लॉन्च किया गया। इस मौके पर काजोल अपनी बेटी के साथ सिंगापुर में अपना वैक्स स्टैच्यू का अनावरण करने पहुंचीं। यहां का एक वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर काजोल की टांग खींची।
अजय देवगन ने अपनी बेटी न्यासा और पत्नी काजोल का काजोल के वैक्स स्टैच्यू के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'मिलिए साइलेंट काजोल से..'. अजय देवगन द्वारा ली गई इस चुटकी पर काजोल ने भी मजेदार अंदाज में रिप्लाई किया है। काजोल ने अजय के इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'मुझे घर आने दो...'
आपको बता दें, कि अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों में से किसी ने एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया लेकिन दोनों को पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।