इरफान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द लौटेंगे इंडिया, शुरु करेंगे फिल्म की शूटिंग

author-image
By Mayapuri Desk
इरफान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द लौटेंगे इंडिया, शुरु करेंगे फिल्म की शूटिंग
New Update

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर इरफान खान काफी दिनों से 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इन दिनों इरफान लंदन में इस दुर्लभ बीमारी का इलाज करा रहे हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इसी बीच उनके फैंस लिए एक खुशखबरी आई है।

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि इरफान ने AIB की वेब-सीरीज 'गोरमिंट' छोड़ दी है। इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम के बैनर तले बनाया जा रहा था लेकिन बीमारी की वजह से इरफान ने इससे किनारा कर लिया था। इसकी बात की जानकारी इरफान ने अपने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी।

इरफान के इस तरह शो छोड़ने से उनके फैंस में काफी निराशा थी, लोगों को लग रहा था कि पता नहीं इरफान को ठीक होने में अभी और कितना समय लगेगा। वहीं अब जो ताजा जानकारी मिली है उसे जानकर निश्चित रूप से हर कोई खुश हो जाएगा। इरफान खान ने बताया कि वो जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल से करने जा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, इरफान खान ने 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल में मुख्य भूमिका के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं इस बात से ये भी साफ है कि उनकी तबीयत तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द वह ही देश लौटेंगे। इस फिल्म को होमी अडजानिया डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के पहले पार्ट में इरफान के अपोजिट एक्ट्रेस सबा कमर थीं।

आपको बता दें, कि इरफान का पिछले दिनों छठा और आखिरी कीमो किया गया था। इरफान को 5 महीने पहले पता चला था कि उनको ये बीमारी है। इसके बाद वो अपना इलाज करवाने लंदन चले गए थे। समय-समय पर सोशल मीडिया पर इरफान अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी देते रहे हैं।

#Irrfan Khan #bollywood #Hindi Medium #Cance
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe