जेल में रहकर भी कॉमेडी कर रहे हैं राजपाल यादव, 3 महीने की मिली है सज़ा

author-image
By Sangya Singh
New Update
जेल में रहकर भी कॉमेडी कर रहे हैं राजपाल यादव, 3 महीने की मिली है सज़ा

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों 5 करोड़ का चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। आपको बता दें, कि 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है। इस बीच राजपाल यादव से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबरों है कि, तिहाड़ जेल में भी राजपाल यादव अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, जेल में कवियों का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में राजपाल यादव ने भी हिस्सा लिया था। राजपाल यादव ने इस प्रोग्राम के दौरान अपना एक एक्ट किया जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। यहां तक कि जेल ऑफिसर ने राजपाल यादव के इस एक्ट को लॉफ रायट नाम दिया। साथ ही कहा कि राजपाल यादव का एक्ट सबसे ज्यादा मजेदार था क्योंकि उन्होंने सभी को हंसाया।

आपको बता दें, राजपाल यादव तिहाड़ में जेल नंबर 7 में हैं। जेल ऑफिसर ने कहा - 'जेल नंबर 7 में जो भी राजपाल यादव के साथ हैं वह उनके ह्यूमर से काफी खुश हैं। कहा जा रहा है कि राजपाल यादव क्रिसमस पर एक एक्ट तैयार कर रहे हैं जिसे वह खुद डायरेक्ट करेंगे।' आपको बता दें, 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था।

5 करोड़ की रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

राजपाल यादव ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। राजपाल यादव इसी साल बेटी के पिता बने हैं। राजपाल यादव की एक और बेटी है। राजपाल यादव बहुत जल्द फिल्म 'चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़' में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है।

Latest Stories