Advertisment

वरुण धवन के बाद अब रणवीर सिंह करेंगे ये काम

author-image
By Sangya Singh
New Update
वरुण धवन के बाद अब रणवीर सिंह करेंगे ये काम

अगर आप बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह के फैन हैं तो आपके लिए उनके बारे में हर बात जानना तो बेहद जरूरी होगा। वैसे अगर देखा जाए तो रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे ऐक्टर हैं जो हमें अक्सर सरप्राइज देते रहते हैं। चाहे वो फैशन हो या फिल्में, रणवीर सिंह हर जगह कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक और बात से सरप्राइज किया है।

खबरों के मुताबिक, रणवीर जल्द ही खुद की क्लोदिंग लाइन लॉन्च करना चाहते हैं। लेकिन क्या सच में आप रणवीर की इस बात से सरप्राइज हुए, शायद नहीं। दरअसल, रणवीर तो अक्सर अपने स्टनिंग और अलग स्टाइल में देखे जाते हैं। इस वजह से ये बात तो बिलकुल निश्चित है कि उनकी अलग स्टाइल और निराले लुक की तरह ही उनकी क्लोदिंग लाइन में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

इतना ही नहीं, फिल्मों के अलावा रणवीर को गाने कम्पोज करने, स्क्रिप्ट लिखने और पेंटिंग करने का भी शौक है। ये सभी चीजें रणवीर की विश लिस्ट का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इन सभी चीजों के लिए बहुत कम समय ही मिल पाता है। रणवीर ने बताया कि, आने वाले समय में वो इस पूरे साल फिल्मों की शूटिंग में ही बिजी रहने वाले हैं।

अगर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो रणवीर फिल्म 'सिम्बा' में सारा अली खान के अपोजिट नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म  'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म की है। जिसमें वो एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं।

खबर है कि रणवीर ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ भी एक फिल्म साइन की है, लेकिन इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इसके अलावा रणवीर क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम की जीत पर बनने वाली फिल्म '83' में भी नजर आएंगे।

Advertisment
Latest Stories