Advertisment

महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए रितेश-जेनेलिया ने दिए 25 लाख, महाराष्ट्र CM ने कहा शुक्रिया

author-image
By Sangya Singh
New Update
महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए रितेश-जेनेलिया ने दिए 25 लाख, महाराष्ट्र CM ने कहा शुक्रिया

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दान के लिए दोनों को धन्यवाद दिया है। फड़णवीस ने सोमवार को एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें ये कपल मंत्री को चेक देते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisment

फड़णवीस ने लिखा, 'महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देने के लिए धन्यवाद जेनेलिया और रितेश देशमुख।' आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर और सतारा जिलों में बनाए गए 432 अस्थायी राहत शिविरों में 3.78 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

रितेश के फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जेनेलिया ने शादी के बाद फिल्मों से दूरियां बनाई और अब पूरा वक्त अपने परिवार को ही दे रही हैं। जेनेलिया और रितेश दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में ये दोनों अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क से छुट्टियां मना कर लौटे हैं।

Advertisment
Latest Stories