/mayapuri/media/post_banners/5bf943962078b18ce683a80052f01ada7c96614a402075724fb89f9542429f62.jpg)
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने क्लीन शेव से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। यहाँ तक की बॉलीवुड के सुपरस्टार्स तीनों खान और अक्षय कुमार तक इस लिस्ट में शामिल है। इन एक्टर्स में से कुछ को अधिकतर क्लीन शेव देखा जाता है। लेकिन इन एक्टर्स ने फिल्मों में अपने रोल के चलते बियर्ड लुक अपनाया और बॉलीवुड को एक नया फैशन ट्रेंड भी दिया। जिससे फैंस काफी इंस्पायर हुए है। चाहे वह एक हैवी बियर्ड लुक हो या फ्रेंच कट बियर्ड, बी-टाउन के इन एक्टर्स ने कई इंडियन बियर्ड स्टाइलस से लोगों को काफ़ी आकर्षित किया है।
हालाँकि अब वे दिन गए जब एक क्लीन शेव शक्स को हॉट माना जाता था। आजकल गर्ल्स भी बियर्ड बॉयज को सेक्सी कहना पसंद करती है। हलकी-बहुत शेव से जयादा हैवी बियर्ड लुक गर्ल्स को काफी भाता है। यहाँ तक की अब बॉलीवुड में फिल्म निर्माता भी अभिनेताओ के लुक को फ्रेश दिखाने के लिए डिफरेंट टाइप के बियर्ड लुक अपनना काफ़ी पसंद करते है। जिसके चलते बॉलीवुड एक्टर्स अपने क्लीन शेव लुक को छोर्ड बियर्ड लुक अपना कर फैंस को दीवाना बना देते हैं।
यहाँ देखे बॉलीवुड के वो 10 अभिनेता जिन्होंने क्लीन शेव लुक को छोड़ किरदार के लिए अपनाया बियर्ड लुक
सलमान खान
/mayapuri/media/post_attachments/bc75cb4b25bb1db897139bbdab806b562088f2deed8b62b9bd2650e959194e38.jpg)
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इंडस्ट्री के सुपर स्टार में से एक हैं। सलमान अपने हेयर स्टाइल, परफेक्ट बॉडी, ड्रेसिंग सेंस और अपनी दबंग मुछो को लेकर तो शुरू से ही काफ़ी ट्रेडिंग में रहे हैं। लेकिन जयादा तर फिल्मों में क्लीन शेव नजर आने वाले सलमान इसी साल रिलीज़ हुई फिल्म “भारत” में हैवी बियर्ड लुक में नजर आए थे। हालंकि इससे पहले वह फिल्म “सुल्तान” में भी बियर्ड लुक में नजर आए थे। यू तो सलमान फिल्म “किक” और “टाइगर” जैसी फिल्मों में भी फ्रेंच कट शेव ट्राइ कर चूंके हैं।
शाहरुख़ खान
/mayapuri/media/post_attachments/53fc1000e3ad229f1f8527032e7797d4c8f1330fcdca019881d8b92a7a28c811.jpg)
कुछ ही फिल्में हैं जिनमें किंग खान ने बियर्ड लुक दिखाया है, लेकिन रईस में उनका बियर्ड लुक उनके फैन के बीच काफ़ी फ़ेमस हो गया था। पहली बार वह फिल्म “वीर-ज़ारा” में बियर्ड लुक में नजर आए थे जिसके बाद वह फिल्म “चक डे इंडिया”, “डॉन 2”, “जब तक है जान”, “हैप्पी न्यू इयर”, “जब हैरी मेट सैजल” में भी वह अपनी हलकी बियर्ड में दिखाई दिए थे।
आमिर खान
/mayapuri/media/post_attachments/94df17c234af4a228a36de9b83d115800a91d536a5e86ba5cf6e9689d135e778.jpg)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी सभी फिल्मों के किरदार के लिए एक बड़े बदलाव से गुज़रे है। यह उनकी एक्टिंग स्किल, ड्रेसिंग सैंस, बॉडी टाइप या फिर इंस्पायरिंग बियर्ड स्टाइल हो, अभिनेता ने हमेशा अपने सिने कैरेक्टर के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। एक्टर से फिल्म निर्माता बने आमिर खान को उनकी फिल्म “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” में हैवी बियर्ड के लिए काफ़ी पसंद किया गया है, जो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद अब वह अपनी अगली फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में भी हैवी बियर्ड में नजर आएगे।
अक्षय कुमार
/mayapuri/media/post_attachments/545388f0a0554c254ee090664a180e4d60f041a0db7457ec5ab4856045abfdcc.jpg)
खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार का डिफरेंट बियर्ड स्टाइल के प्रति प्रेम उनकी हिट्स फिल्मों में साफ़ नज़र आता है। जैसे सिंह इस किंग, गब्बर इस बैक, केसरी और कई अन्य नाम है जिनमें उन्होंने डिफरेंट बियर्ड के स्टाइलस को अपने लुक के लिए अपनाया है। उनके इस लुक को उनके फैंस ने काफ़ी पसंद भी किया है।
रणवीर सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/136c94b4c93e536fac7911319d1a398d7d90f88176a9d6f41673e9cc0602051b.jpg)
यह गलत नहीं होगा अगर हम कहें कि रणवीर सिंह बियर्ड को वापस फैशन में लाए है। फिल्म “गुंडे” से शुरू होकर, अभिनेता रणवीर सिंह ने हर बियर्ड लुक को अपने किरदार के लिए अपनाया है, चाहे वह “रामलीला” या “पद्मावत” क्यों न हो। अपने अनोखे फैशन स्टाइल के साथ, उनकी हैवी बियर्ड लुक ट्रेंडसेटर बन गई है। जो गर्ल्स को उनपर काफी सेक्सी लगता हैं।
शाहिद कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/9fff520f93da278895d120232f0fa7d4c217869edd6a3102fa844bdf584820dc.jpg)
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर जिन्होंने अपनी चोकलेटी बॉय की इमेज़ को बदला है। वह अब निश्चित रूप से अपने अभिनय और रूप-रंग से दर्शकों को लुभाना जान गए है। अभिनेता ने फिल्म “हैदर” में अपना बियर्ड लुक दिखाया था। समय के साथ न केवल उन्होंने अपनी अभिनय स्टाइल को बदला है, बल्कि अपने आकर्षक हैवी बियर्ड स्टाइल से फेंस को अपना दीवाना भी बनाया, इसके बाद वह फिल्म “उड़ता पंजाब” और “कबीर सिंह” में अपने डिफरेंट बियर्ड स्टाइलस से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
रणबीर कपूर
/mayapuri/media/post_attachments/7379b4992fd61bf70dd661775e1f1f58be5a3f6b73fcb706c2e293b0863af87b.jpg)
एक्टर रणबीर सिंह अपनी रियल लाइफ में भले ही एक हैवी बियर्ड लुक ना अपनाए, लेकिन उनके क्रेडिट में ऐसी कई फिल्में है जिनमे उन्होंने अपने किरदार को समझाने के लिए बियर्ड लुक अपनाया हैं। और कई इंडियन बियर्ड स्टाइलस को प्रेरित भी किया है। रणबीर कपूर ने फिल्म “रॉकस्टार”, “ए दिल है मुश्किल”, “संजू”, “कलंक”, “तमाशा” जैसी फिल्मों से अपने बियर्ड लुक को दिखाया है। उनके हर स्टाइल अपने आप में शो स्टॉपर रहे है। और अब वह एक बार फिर फिल्म “शमशेरा” से बियर्ड लुक में नजर आएंगे।
वरुण धवन
/mayapuri/media/post_attachments/4417c2111745539bebc7544c6cc892506bf6255a0fb38b918cb0d401eda2d1da.jpg)
अभिनेता वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपनी इमेज़ एक चोकलेटी बॉय के तौर पर बनाई थी जिसे उन्होंने अपनी हिट फिल्म “बदलापुर” से बदला था इस फिल्म में वरुण के स्टाइल में भी काफ़ी बदलाव किया गया था, फिल्म में वह हैवी बियर्ड में दिखाई दिए उनके इस स्टाइल को लोगों ने काफ़ी पसंद भी किया, हालाँकि अपने स्टाइल के साथ बदलाव करते हुए वह फिल्म “कलंक” में भी नज़र आए। बतादे वरुण के बियर्ड लुक को गर्ल्स काफी पसंद करती है। लेकिन रियल लाइफ में वरुण बियर्ड लुक में नजर नहीं आते है।
राजकुमार राव
/mayapuri/media/post_attachments/0978050c0625886384ed4daa7166e486b8a8e14d0e73f7cef7a8cbffdaefff44.jpg)
दमदार एक्टर राजकुमार राव जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाई है। राजकुमार राव ने फिल्मों में अपनी शुरुआत एक क्लीन शेव वाले साधारण से व्यक्ति के तौर पर की थी जिन्हें आज भी ज्यादा तर फिल्मों में या तो क्लीन शेव या हलकी सी शेव में देखा जाता हैं। लेकिन एक फिल्म ऐसी हैं जिसके लिए उन्होंने आपने लुक में बदलाव किया था। जी हां फिल्म “ओमेर्टा” में राजकुमार राव को हैवी बियर्ड लुक में देखा गया था। उनका यह लुक उनके किरदार की मांग थी। हालांकि राजकुमार राव का यह बियर्ड लुक लोगों को खूब पसंद भी आया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
/mayapuri/media/post_attachments/30f684fc96a1830f99e37b0f9f3111933056d96017c86d4c18a6835f49047601.jpg)
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल और किलर लुक के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद अपने क्लीन शेव लुक को बदल कर सिद्धार्थ मल्होत्रा जिस तरह से अपने सेक्सी और हॉट लुक को बढ़ाते हुए काफी लड़कियों को अपना दीवाना बना रहे हैं। बतादे सिद्धार्थ को यू तो फिल्म “एक विल्लन” में हलकी शेव में देखा गया था, लेकिन उनका फुल चेंज लुक फिल्म “ब्रदर्स” में नज़र आया। फिल्म में सिद्धार्थ को शोर्ट हेयर और हैवी बियर्ड में देखा गया था, बतादे इस लुक में गर्ल्स को सिद्धार्थ काफी हॉट लगे थे।
सालों से बॉलीवुड एक्टर्स हमारे फैशन और लाइफ स्टाइल के प्रतीक बन गए है। हर रिलीज के साथ, वे अपना लुक बदलते हैं। जो एक ऐसा लुक हो जाता है जो काफ़ी ट्रेंड में आ जाता हैं। हालाँकि इस लिस्ट में वह एक्टर्स हैं जो बॉलीवुड की दुनिया के सुपरस्टार तो माने जाते है साथ ही इनके लुक और स्टाइल से फैंस काफ़ी प्रभावित होते है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)