Parineeti Chopra और Raghav Chaddha की वेडिंग डेट आई सामने

author-image
By Asna Zaidi
Praineeti Chopra and Raghav Chaddha wedding
New Update

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता (AAP politician) राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की चर्चा काफी दिनों से है. परिणीति और राघव चड्ढा को कई बार साथ देखा गया है. उनके हाथ पर परिणीति की अंगूठी नजर आई तो वहीं उनकी शादी को खबरें आने शुरु हो गई. अब परिणीति और राघव चड्ढा की शादी (Praineeti Chopra and Raghav Chaddha wedding) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

अक्टूबर 2023 में शादी करेंगे परिणीति और राघव (Praineeti Chopra and Raghav Chaddha wedding Date) 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी तय हो गई है. मालूम हो कि दोनों परिवारों ने शादी की भी चर्चा की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए हैं. फिलहाल परिणीति और राघव दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त हैं. सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की बातों को लेकर परिणीति और राघव चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. लेकिन, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणीति और राघव चड्ढा चार महीने में यानी अक्टूबर 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

बहन परिणीति की शादी में शामिल होगी प्रियंका चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी भारत आएंगी. प्रियंका नवंबर में 'जियो मामी फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करेंगी. तो इसी बीच खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव चड्ढा शादी करने जा रहे हैं.

#parineeti chopra raghav chadha wedding #parineeti chopra wedding #parineeti chopra #Raghav Chadha #Entertainment News #parineeti chopra raghav chadha #Parineeti Chopra news #AAP MLA Raghav Chadha #Parineeti Chopra addresses wedding rumours #Parineeti Chopra weding rumours #Parineeti Chopra raghav chadha roka
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe