महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट में क्या कगंना को पीछे छोड़ देंगी आलिया भट्ट ?  

author-image
By Sangya Singh
महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट में क्या कगंना को पीछे छोड़ देंगी आलिया भट्ट ?  
New Update

बॉलीवुड की क्यूट ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' ने इन दिनों बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रखा है। फ़िल्म की कमाई की बात की जाए तो ये फिल्म तेज़ी से 100 करोड़ की तरफ़ बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस हफ़्ते में 'राज़ी' 100 करोड़ के आंकड़े को पूरा कर लेगी। 11 मई को रिलीज़ हुई 'राज़ी' का ये दूसरा हफ्ता चल रहा है।

21 मई तक फ़िल्म 82.03 करोड़ जमा कर चुकी है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शन काफ़ी बेहतर हैं। शनिवार को फ़िल्म ने 7.54 करोड़, रविवार को 9.45 करोड़ और सोमवार को 3.70 करोड़ का कलेक्शन किया। जानकारों का कहना है कि 'राज़ी' से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो थी, मगर फ़िल्म इतना आगे चली जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी।

मेघना गुलज़ार निर्देशित इस फ़िल्म की ख़ासियत ये है कि ये एक महिला प्रधान फिल्म है और इसका केंद्रीय किरदार नायिका है। आलिया ने फ़िल्म में स्पाई का रोल निभाया है, जो 70 के दशक की शुरुआत में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान जासूसी के लिए पाकिस्तानी अफ़सर से शादी करके सरहद पार चली जाती है।

अगर, 2011 से लेकर अभी तक टॉप 10 महिला प्रधान फ़िल्मों की सूची बनाएं तो 'राज़ी' फिलहाल तीसरे नंबर पर आ गयी है। पहले स्थान पर कंगना रनौत की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' है, जिसने 152 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। 2015 में 22 मई को रिलीज़ हुई फ़िल्म में कंगना ने डबल रोल निभाया था। फ़िल्म में कंगना के साथ आर माधवन लीड रोल में थे।

दूसरे स्थान पर 'द डर्टी पिक्चर' है, जिसने 85 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2 दिसंबर 2011 को रिलीज़ हुई फ़िल्म में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की सिडक्ट्रेस सिल्क स्मिता से प्रेरित किरदार निभाया था। ज़ाहिर है कि 'राज़ी' जल्द 'द डर्टी पिक्चर' को पीछे छोड़कर वुमन ओरिएंटेड फ़िल्मों की लिस्ट में दूसरी पोजिशन हासिल कर लेगी।

ये है Top 10 Woman Oriented Films की लिस्ट-

10- इंग्लिश विंग्लिश (5 अक्टूबर 2012)- 40 करोड़- श्रीदेवी

9- हिचकी (23 मार्च 2018)- 46.17 करोड़- रानी मुखर्जी

8- कहानी (9 मार्च 2012)- 59.26 करोड़- विद्या बालन

7- क्वीन (7 मार्च 2014)- 61 करोड़- कंगना रनौत

6- सीक्रेट सुपरस्टार (19 अक्टूबर 2017)- 62 करोड़- ज़ायरा वसीम

5- मैरी कॉम (5 सितंबर 2014)- 64 करोड़- प्रियंका चोपड़ा

4- नीरजा (19 फरवरी 2016)- 75.61 करोड़- सोनम कपूर

3- राज़ी (11 मई 2018)- 82.03 करोड़- आलिया भट्ट

2- द डर्टी पिक्चर (2 दिसंबर 2011)- 85 करोड़- विद्या बालन

1- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (22 मई 2015)- 152 करोड़- कंगना रनौत

आपको बता दें, बहुत कम फ़िल्में ऐसी बनी हैं, जिनमें महिलाओं के किरदारों को गढ़ने और रचने में मेहनत की गयी हो। ख़ासकर, अस्सी और नब्बे के दशकों में बहुत कम फ़िल्में ऐसी आयीं, जिनमें किरदारों के ज़रिए वुमनहुड को सेलिब्रेट किया गया हो।

#alia bhatt #Kangana Ranaut #Raazi #queen
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe