Advertisment

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं कंगना, दान में दिए 10 लाख रुपए और कपड़े

author-image
By Sangya Singh
New Update
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं कंगना, दान में दिए 10 लाख रुपए और कपड़े

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए दस लाख रुपये और कपड़े भेजे हैं। उनके अलावा कंगना के पिता अमरदीप रणौत और उनकी बहन रंगोली ने भी केरल बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक सहायता भेजी है।

कंगना रनौत सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं। कंगना इन दिनों 'मेंटल है क्या' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म 'मणिकर्णिका' का पोस्ट प्रोडक्शन काम भी जारी है। जानकारी के मुताबिक कंगना दिन-रात फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जिसकी वजह से उन्होंने रिलीफ फंड में रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं।

खबरों की मानें तो कंगना के पिता ने भी रिलीफ फंड में कुछ रुपए दान किए हैं। कंगना को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो वह भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं और केरल बाढ़ सीएम रिलीफ फंड में 10 लाख रुपए दान किए हैं। फिल्म की शूटिंग में कंगना इन दिनों काफी बिजी हैं, जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला किया।

इस बीच कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है जिसमें वह लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रही हैं। कंगना ने बयान में कहा है - 'आप लोगों से जितना भी हो सके केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। एक छोटा सा हिस्सा भी लोगों की काफी मदद कर सकता है। उम्मीद करती हूं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।'

आपको बता दें, केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरा बॉलीवुड एक जुट हो गया है। कई स्टार्स ने मोटी रकम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान दी है। इन सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, नीता अंबानी ,शाहरुख खान, सनी लियोनी और सुशांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है।

Advertisment
Latest Stories