सिर्फ ऐक्टिंग में ही नहीं, हॉटनेस और बोल्डनेस में भी सबसे आगे हैं प्रियंका, देखें हॉट तस्वीरें

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सिर्फ ऐक्टिंग में ही नहीं, हॉटनेस और बोल्डनेस में भी सबसे आगे हैं प्रियंका, देखें हॉट तस्वीरें

हर दिल अजीज बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जैसी मल्टिटैलेंटेड दूसरी कोई ऐक्ट्रेस नहीं, जिसमें ब्यूटी और ऐलिगेंस का इतना बेजोड़ मेल देखने के लिए मिलता हो। प्रियंका जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं।

बहुत कम लोगों को ही पता है कि 'ग्लैडिएटर' और '300' फेम हॉलिवुड ऐक्टर जेरार्ड बटलर भी प्रियंका को शादी के लिए कई बार प्रपोज कर चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब हॉलिवुड में अपनी लुक्स से सबको कायल करने देने वाले जेरार्ड, प्रियंका पर पूरी तरह से लट्टू थे।

प्रियंका, कमाई के मामले में भी कई टीवी ऐक्टर्स को पीछे छोड़ चुकी हैं। फोर्ब्स लिस्ट में 10 मिलियन डॉलर कमाई के साथ प्रियंका ने आठवें नंबर पर अपनी जगह पक्की की। अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में लीड रोल प्ले करने की वजह से उन्हें हॉलिवुड फिल्म 'बेवॉच' में डेब्यू का मौका मिला।

खबरों की मानें तो, हर महीने लगभग 80 हजार प्रियंका अपने स्किनकेयर और मेकअप प्रॉडक्ट्स पर खर्च करती हैं। जिनमें 42 हजार स्किनकेयर जैसे झुर्रियां कम करनेवाली क्रीम आदि पर खर्च होता है और बाकी 38 हजार हेयरकेयर और मेकअप का खर्च बैठता है।

प्रियंका बहुत जल्द अपनी मॉम मधु चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं। खबरों के मुताबिक, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म की शुरुआत में प्रियंका अपनी मां के साथ मां-बेटी की बॉन्डिंग फिल्मी पर्दे पर दर्शाते नजर आएंगी।

कई विज्ञापनों और लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के लिए पहली बार ऑडिशन फेस किया था। जिसके लिए प्रियंका ने माना कि सिर्फ पांच लोगों के सामने ऑडिशन देते समय वह काफी नर्वस फील कर रही थीं।

आज बतौर ऐक्ट्रेस व मॉडल दुनियाभर में मशहूर प्रियंका कभी इंजिनियर बनने का सपना देखा करती थीं। जिसके बाद उन्होंने क्रिमनल साइकॉलजिस्ट बनने का सपना देखना भी शुरू कर दिया था। मगर किस्मत उन्हें महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड के खिताब जीताने के बाद बॉलिवुड ले आई।

पद्मश्री से सम्मानित प्रियंका कई ऑनलाइन पोल में भी बाजी मार चुकी हैं। जहां उनकी विश्व के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में गिनती होती है, वहीं टाइम्स टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2015 में वह सबसे टॉप पर आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा इतना बिजी रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन और ट्विटर पर 11 मिलियन फॉलोअर्स पहुंच गए हैं। जिसके लिए उन्होंने तहेदिल से अपने सभी चाहनेवालों का शुक्रिया अदा किया है।

Latest Stories