/mayapuri/media/post_banners/f80b02da518c1e971c7db34593fb24989336e8487f60517af38c1c324fab6b1c.jpg)
करवाचौथ का त्यौहार बेहत खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी करवा चौथ का उपवास रखती है। करवा चौथ के त्यौहार को बॉलीवुड हसीनाएं भी बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। आम लोगों की जिंदगी में पहला करवाचौथ जितना खास होता है, उतना ही बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए भी ये त्योहार महत्वपूर्ण है। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जो रखेंगी इसबार अपना पहला करवाचौथ व्रत ।
दीपिका पादुकोण
/mayapuri/media/post_attachments/940abb4fc2cf83f532ffcfebbb213f92e6992f2063e68e6cea90abe5b2c9050e.jpg)
दीपिका पादुकोण का ये पहला करवा चौथ होगा। दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को 2 रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी 2018 की सबसे चर्चित शादी में से एक थी। वैसे दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक मानी जाती है
प्रियंका चोपड़ा
/mayapuri/media/post_attachments/42d3e40763c92d0ce19d5c1669f6b49420e18aa0b2b2a3c282eab4d79eaade5d.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। निक और प्रियंका की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। वैसे तो निक इंडियन नहीं हैं, लेकिन हो सकता है कि हमारी देसी गर्ल अपना पहला करवा चौथ व्रत रखें।
नुसरत जहां
/mayapuri/media/post_attachments/2910c597cc8479cb19bcce25337696028a3a03f224aae23883e2709c434ce2a6.jpg)
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने इसी साल जून में निखिल जैन शादी की थी। नुसरत ने शादी के बाद हर हिन्दु रिवाज को सेलिब्रेट किया है तो इस बार शादी के बाद ये उनका पहला करवा चौथ है।
निति मोहन
/mayapuri/media/post_attachments/876b78a5653cba119a98126a52f8d96adc28aae79ff992ecc6bec409330a6df1.jpg)
वही अगर बात करे बॉलीवुड की गायिका निति मोहन की तो उन्होंने इस साल 15 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड निहार पंड्या से शादी रचाई।दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। और इस साल पहली बार निति करवाचौथ का त्यौहार मनाने जा रहे है।
पूजा बत्रा
/mayapuri/media/post_attachments/e19f0dc3627051ca3aeb5a7446039115d84444171884f055e9860a70121d8e90.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने इस साल एक्टर नवाब शाह से शादी की है।आपको बतादे की दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई और फिर सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी।और अब इस साल दोनों पहली बार करवाचौथ मनाएंगे।
गिन्नी चतरथ
/mayapuri/media/post_attachments/0a3c571e9521f2ac34392042014b4cf5bbdf54a27a8d934554fe606651409916.jpg)
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने पिछले साल 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की।जल्द ही ये दोनों माता पिता बनने वाले है।इस जोड़ी के लिए भी ये पहला करवाचौथ है।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें. अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)