Advertisment

दुनियाभर में छाया आलिया का जादू, 'राजी' ने की 200 करोड़ के क्लब में एंट्री

author-image
By Sangya Singh
New Update
दुनियाभर में छाया आलिया का जादू, 'राजी' ने की 200 करोड़ के क्लब में एंट्री

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राजी पिछले दिनों ही रिलीज हुई है। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म के सह निर्माता करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी। करण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा

, '

अ प्राउड फिल्म। दुनियाभर में कमाए 207 करोड़ रुपये।'

खबर के मुताबिक

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अपने पहले सप्ताहांत में 32.94 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया गया था। फिल्म को 42 देशों में 450 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी हरिंदन सिक्का की किताब

'

कॉलिंग सहमत

पर आधारित है। जो एक युवा कश्मीरी लड़की के इर्दगिर्द घूमती है

जिसकी शादी एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से होती है और उसके बाद वो जासूस बन जाती है। इस फिल्म को भारत में 11 मई को रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया के अलावा विक्की कौशल भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दिए हैं।

Advertisment
Advertisment
Latest Stories