क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

author-image
By Hasmine saifi
New Update
क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

प्रार्थना और पूजा सभी लोगों के जीवन का एक हिस्सा है। कोई नया काम शुरु करने से पहले लोग भगवान का नाम जरुर लेते है। यह सवाल हमेशा आपके मन में जरुर आता ही होगा कि क्या हमारे बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी सभी लोगों की तरह धार्मिक भावनाओं में विश्वास रखते है या नहीं? क्या बॉलीवुड की हस्तियां किसी नए काम की शुरुआत से पहले भगवान का नाम लेती है यह नहीं? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेंगे।

1. दीपिका पादुकोण

क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

सबसे पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बात करते है। उनकी नई फिल्म “छपाक” बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज वाले दिन दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और बप्पा का आशीर्वाद लिया। वह अपने हर स्पेशल मोमेंट पर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद जरुर लेती है। यानि इस बात से यह साफ हो जाता है कि दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी अभिनेत्री भी आम लोगों की तरह भगवान की आस्था में विश्वास रखती है।

2. आयुष्मान खुराना

क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

कुछ समय पहले ही एक्टर आयुष्मान खुराना की “बाला” फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है और लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आई हैं। बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की यह फिल्म हिट रही है। मगर आपको पता है कि “बाला” फिल्म के रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए थे और वहां फिल्म के लिए प्रार्थना भी की थी। यानि फिल्मी सितारें अपनी फिल्म की सफलता के लिए सबसे पहले भगवान के दरबार में ही जाते है।

3. एकता कपूर

क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

टीवी सिनेमा की जानी मानी हस्ती, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर जो अपने सीरियलों के लिए अधिक पॉपुलर है। इनके द्वारा बनाए गए सीरियल सुपरहिट होते है। क्या आप जानते है कि एकता कपूर भी धार्मिक है? वह अकसर मंदिरों में जाती है। वह किसी सीरियल की शुरुआत से पहले मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेती है, उसकी के बाद किसी नए काम को स्टार्ट करती है।

4. अजय देवगन

क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

कुछ दिनों पहले अभिनेता अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा के साथ मंदिर के बाहर देखे गए थें। यानि अभिनेता अपनी फिल्म “ताना जी” के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने गए थें। फिल्म “ताना जी” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों द्वारा फिल्म को अच्छे रिव्यु मिल रहे है। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना धमाल मचाती है।

5. करीना कपूर खान

क्या बॉलीवुड की हस्तियां भी रखती है धार्मिक भावनाओं में विश्वास?

बॉलीवुड की बेबो बीते कुछ दिनों में अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में नजर आई थी। उन्होंनें गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका। यानि इस बात से यह तो साफ है कि हमारे बॉलीवुड की हस्तियां धार्मिक भावनाओं से दूर नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में करीना की फिल्म “गुड न्यूज” रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दर्शकों का बखूबी से दिल जीता है। फिल्म इतनी शानदार रही है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया है।

इसी के साथ बॉलीवुड के अनेक सितारें हैं जो अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले कई धार्मिक जगहों पर नजर आए हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारें अजमेर शरीफ दरगाह और अन्य धार्मिक स्थालों पर देखे गए हैं।

आगे पढ़े- #JusticeForKajal गुजरात गैंगरेप पर रितेश देशमुख का फूटा गुस्सा

Latest Stories