/mayapuri/media/post_banners/7617f244b8219b449eacb5967631341b6f4c9d941289a6778da4d399e77c5b77.jpg)
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत 11 फरवरी को ब्वॉयफ्रेंड विशगन वननंगामुडी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। सौंदर्या ने चेन्नई के द लीला पैलेस में शादी की। शादी के बाद 12 फरवरी को एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। जिसमें साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई जाने-माने सेलेब पहुंचे। साथ ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी यहां नजर आए।
/mayapuri/media/post_attachments/2aae4c826bbc00a91997dca0d712e16805adb13b032d4d7e61891b0ec8bb5a0a.jpg)
बता दें, कि मुकेश अंबानी, रजनीकांत के काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। वो यहां पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे। दोनों ने वर-वधू को आशीवार्द दिया। इस दौरान मुकेश अंबानी और रजनीकांत की साथ में एक फोटो काफी वायरल हुई।
/mayapuri/media/post_attachments/f3e68779fdb9991a39a4b9c46b7919b8493a166b49244d1eb6096c8a2b0bca5d.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी यहां नजर आईं। उन्होंने सौंदर्या के साथ कई फोटोज क्लिक करवाईं। सिल्क साड़ी में काजोल बेहद सुंदर लग रही थी।
/mayapuri/media/post_attachments/9f51c56e4c89d043976caa4017a8c8247061859ca09f8b8607e7fd1f0a4828e4.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/0931a7368293a20488fd9266017bb82ab9e6e0fec71da71f0ec7762e91427fe9.jpg)
सौंदर्या लाल रंग की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। सौंदर्या की ये ड्रेस सब्यासाची ने डिजाइन की थी। सब्यासांची ने बकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सौंदर्या और उनके पति की फोटो भी पोस्ट की। इस दौरान विशागन ब्लैक सूट में नजर आए।
बोनी कपूर भी यहां रजनीकांत को बधाई देने पहुंचे। हालांकि, उनकी बेटी जाह्ववी और खुशी कपूर यहां नजर नहीं आईं।
/mayapuri/media/post_attachments/3942381172810bf09f95de96be8462a16fc737ec242ca9abc1a62e8c7c259473.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/197655c3d9095b3844c4e5ae077b8f1bd480c016d13a9760e59296be7bae15f9.jpg)
शादी में सभी मस्ती के मूड में नजर आए। खासकर दुल्हन सौंदर्या तो काफी खुश लग रही थीं। उन्होंने अपने दोस्तों और फैमिली के साथ खूब एन्जॉय किया।
/mayapuri/media/post_attachments/b10e16adb462316207b332c16ac69408551510d775611fb3427120ecee84a49c.jpg)
राजनीति से भी कई मेहमान पार्टी में शामिल हुए। तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर Edappadi K Palaniswami से लेकर विपक्ष के नेता एमके स्टालिन भी रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए। कहा जा रहा है कि साउथ सिनेमा के कई सारे सितारे भी इस खास मौके का हिस्सा बने। रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)