शादी की तस्वीरे सामने आते ही इस अंदाज में दी पूरे बॉलीवुड ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
शादी की तस्वीरे सामने आते ही इस अंदाज में दी पूरे बॉलीवुड ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  6 साल अपने रिलेशनशिप के बाद अब शादी के बंधन में बंध गए है। इस कपल ने कोंकणी रीति-रिवाज  और सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी  की है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दोनों रीति-रिवाजों से की हुई शादी की एक-एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

तस्वीरों के पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और फैंस से लेकर स्टार्स दोनों को बधाइयां देने लगे। दीपवीर की तस्वीर सामने आते ही सभी स्टार्स और फैंस  ने अपने अपने अंदाज में दोनों को बधाइयां दी। किसी नें इंस्टा पर कमेंट किया तो किसी ने ट्विटर पर ट्वीट किया

दीपवीर को बधाइ देते हुए अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया और लिखा- आप दोनों को दुनियाभर की खुशियां मिले और हमेशा एक दूसरे के साथ रहें। उन्मीद करती हूं आप दोनों ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करते रहे। हमारे क्लब में आपका स्वागत है।

वहीं कई स्टार्स नें दीपवीर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए बधआई दी और बहुत सारी गुड विशेज  भी दी -सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। प्यार ऐसी चीज है जिसकी कोई गति या फिर इसका कोई टाइम शिड्यूल नहीं है। समय निकालने और साथ आने के इस मौके को सेलिब्रेट करें।

publive-image

करण जौहर ने लिखा आप दोनों को ढेर सारा प्यार और दुनियाभर की खुशियां मिले। यह सही में प्यार वाली तस्वीर है। जो मेरे जैसे हैं जिनके पास लाइफपार्टनर नहीं है उनके लिए 'हाय' वाला फीलिंग है।

आलिया भट्ट ने भी दोनों की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- उफफफफ और हार्ट इमोजी बनाई। वहीं सोनू सूद ने लिखा - मुबारक हो मेरे भाई। और अर्जुन कपूर ने लिखाते हुए कहा - जश्न ए इश्क

पूजा हेगड़े ने लिखा - ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशी वाला एनर्जी।  वही प्रियंका चोपड़ा ने लिखा -'स्टनिंग' । इसके अलावा कैटरीना कैफ, ईशा गुप्ता, अभिषेक बच्चन ने शादी की तस्वीर पर 'बधाई हो' लिखकर इन नए जोड़े को बधाई दी।

कई स्टार्स ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दीपिका और रणवीर की तस्वीर शेयर कर उनको विश किया श्रद्धा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।' आप दोनों हमेशा एक दूसरे से ऐसे ही प्यार करते रहें। वहीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा - 'आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आरवी और दिप्स।' और परिणीति चोपड़ा ने  भी अपनी इंस्टा स्टोरी लिखा - 'आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आरवी और दिप्स।'

जहां एक ओर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर लंबे-लंबे पोस्ट करके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दी तो वहीं कुछ ने सिर्फ एक शब्द लिखकर खुशी जाहिर की।

बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो (Villa del balbianello) में हुई। शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया को मिठाई और एक थैंक्यू कार्ड भी भेजा। रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में  सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल किया था। दीपवीर  बेंगलुरु में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर को विवाह का रिसेप्शन देंगे।

Latest Stories