Advertisment

सितारे सोशल मीडिया पर क्यों बने रहना चाहते हैं?

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सितारे सोशल मीडिया पर क्यों बने रहना चाहते हैं?

पिछले दिनों सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया-अकाउंट को बंद करने की खबर जब अपने ट्वीटर हैंडल पर की तो इस मीडिया के जानकारों को हैरानी हुई थी! गायक अभिजीत को ‘गूगल’ ने बैन कर दिया यह बात सबको समझ में आयी थी, मगर यह समझ में नहीं आया कि ट्वीटर के नये शौकीन सोनू को क्या हुआ? लोग यह सोच कर चुप हो गये कि शायद आज़ान में लाउड स्पीकर वाले बयान से सोनू थम गये हैं। इन दिनों फिर एक बार ऋषि कपूर मुंबई मनपा को लेकर विवादों में हैं। उनके पेड़ छांटने की खबर से ट्वीटर भर चुका है। मनपा के अधिकारी हैरान हैं कि उलटा चोर कोतवाल को डांटे। अमिताभ बच्चन हर दिन ट्वीट पर होते हैं। लोग सोचते हैं उनके पास इतना समय कैसे होता है। ‘बजरंगी भाईजान’ के रिलीज के समय पिछले साल में सलमान खान ने याकूब मेमन के टॉपिक पर ट्वीट करके सुर्खियां  बटोरी थी, अब इस बार ‘ट्यूब लाइट’ के रिलीज पर उनके ट्वीट का सबको इंतजार है। कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने मरहूम राष्ट्रपति कलाम साहब पर ट्वीट करके खुद को चर्चा में लाकर अपना ही मजाक बना लिया था। सोचने वाली बात है कि ट्वीट करके सोशल मीडिया पर आने के लिए ये सितारे इतने उतावले क्यों रहते हैं?

Advertisment
publive-image Anushka Sharma

कम लोग ही जानते हैं कि यह भी एक बिजनेस है। एक एक ट्वीट के लिए इन सितारों को लाखों डालर मिलते हैं। जो सितारा जितना पॉपुलर होता है, उसकी रकम उतनी बड़ी होती है। ब्रॉन्ड एंडोर्समेंट की डील्स की तरह ही सितारे ट्वीट के माध्यम से कमाई करते हैं। इन सेलेब्रिटीज को हर ट्वीट के लिए एक से पांच लाख डालर मिलते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले दिनों ट्वीट किया था कि वह डार्क मोका फ्रैपुचिनो (स्टार बॉक्स) किसी भी सूरत में नहीं करेंगी। नेहा धूपिया ने भी ऐसा ही कहा था और सानिया नेहवाल ने भी कैपोचीनो को लेकर ऐसा ही वक्तव्य दिया था। लेकिन, वह बहुत दिनों तक ट्वीट से दूर नहीं रह सकीं। नेहा धूपिया प्रधानमंत्री के सफाई अभियान और योगा को लेकर ट्वीट कर बैठी तो उनकी डिमांड बढ़ गई। नेहा फैशन ब्रॉन्ड चोला, वीबा फूड्स, वोग मैगजीन, कास्मेटिक ब्रॉन्ड कील्स और रेनॉ के बारे में ट्वीट कर चुकी हैं। साइना नेहवाल ने पोस्ट किया कि उन्हें मैंगो कैपोचीनो बहुत पसंद है। बैडमिंटन जगत में नेहा के ट्वीट यूं ही नहीं किये जाते, सेलेब्रिटिज को कमाई का एक नया जरिया मिल गया है। सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, क्रिकेटर युवराज सिंह  और ग्लैमर फोटोग्राफर अतुल कसबेकर उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने ट्वीटर के लिए एंडोर्समेंट डील्स साइन किया है। प्रोडक्ट लांच, नये रेस्तरां टीवी शो, स्पॉ, हॉलिडे डेस्टिनेशंस के लिए 140 कैरेक्टर्स के बदले अगर 1 से 5 लाख डालर तक मिल जाते हैं तो भला कौन छोड़ना चाहेगा? इन दिनों इलैक्ट्रॉनिक ब्रांडस से लेकर हिन्दुस्तान यूनिलीवर तक पेड ट्वीटस के लिए सितारों का इस्तेमाल हो रहा है। इन ट्वीट्स की पहुंच और इनका असर बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि चाहे कमर्शियल डील्स की ट्वीट हो या सोशल साइट की कंट्रोवर्शियल चर्चा ‘ट्वीट साइटों’ पर विज्ञापन की भरमार लग जाती है। करोड़ों लोगों तक पहुंचने की एक ताकत बन चुका है यह मीडिया!

publive-image Sonakshi Sinha

चलाते कब हैं ट्वीट

बेशक यह सवाल अपनी जगह खड़ा है कि बॉलीवुड के सितारे-जिनके पास करोड़ो की फिल्म की डील साइन करने का समय नहीं होता, वे ट्वीट के साथ जुड़ने के लिए समय कब, कैसे निकाल पाते हैं? भले ही यह व्यस्तता केवल कुछ सुपर सितारों के साथ है मगर पेमेन्ट भी तो सबसे ज्यादा वही पाते हैं। कोई इस विषय में कुछ बोलना नहीं चाहता। अगर यह भ्रम टूट जाएगा कि वे खुद ट्वीट नहीं करते तो मजा किरकिरा हो जाएगा। विदेशों में स्पॉन्सर्ड या पेड ट्वीटस का ट्रैन्ड पहले से चल रहा है। भारत में नेट क्रांति के साथ विदेशी चलन भी उसी तरह प्रचलन में आया है। ज्यादातर सेलिब्रीटीज (बॉलीवुड में सितारे)  सोशल मीडिया मैनेजर रखे हुए हैं जो उनके ट्वीटर या फेसबुक एकाउंट को मैनेज करते हैं। यानि- सितारे खुद ये संदेश टाइप नहीं करते। पिछले दिनों सलमान खान ने एक कंट्रोवर्शिल ट्वीट पर सफाई देते कह भी दिया था कि उनका ट्वीट उनके ड्राइवर ने लिखा था और इस बात की शर्मिंदगी सलमान खान के लेखक पिता सलीम (सलीम-जावेद फेम) खान को हुई थी। सलीम साहब ने कहा था कि जिस विषय पर जानकारी नहीं हो उस पर उसे चुप रहना चाहिए। सलीम साहब की यह नसीहत हर सितारे को ध्यान में रखना चाहिए। ट्वीटर ऐसा माध्यम है जो करोड़ों तक पहुंचता है। शाहरुख खान इस नसीहत को समझ चुके हैं। एक गलत ट्वीट से उनकी दो फिल्मों को भारी नुकसान हुआ है। और आमिर को वापस इमेज बनाने में दो साल लग गये हैं। यानि- ‘ट्वीट’ का कमेन्ट फायदा भी देता है और नुकसान भी...! अच्छा हो कि सितारे सिर्फ प्रचार तक ही सोशल मीडिया पर रहें!

Advertisment
Latest Stories