बर्थडे स्पेशल: परवीन बॉबी को हमेशा मिला प्यार में धोखा, डिप्रेशन से गई जान

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: परवीन बॉबी को हमेशा मिला प्यार में धोखा, डिप्रेशन से गई जान

हिंदी फिल्म जगत में बोल्ड और ग्लैमरेस एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जानी वाली 70 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस परवीन बॉबी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी जगह आज भी कम नहीं हुई है। परवीन बॉबी बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'सेक्स सिंबल' का खिताब मिला था। उनका फिल्मी करियर महज 15 साल का ही रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच उनकी अलग पहचान बनी। परवीन बॉबी को हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार के तौर पर भी शुमार किया जाता है। उनकी मुस्कुराहट, बड़ी-बड़ी गहरी आंखें और उनका मासूम चेहरा आज भी लोगों के जेहन में बसा है। आइए आज उनकी 69वीं बर्थ एनिवर्सरी पर आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

पहली एक्ट्रेस जिसे टाइम मैगजीन के कवर मिली जगह

- परवीन बॉबी बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बनीं जिनकी तस्वीर टाइम मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी। परवीन बॉबी ने कई सुपरहिट फिल्‍में दी है। उनकी पर्सनल लाईफ के बारे में बात की जाये तो उनकी निजी जिंदगी उथल-पुथल भरी रही।

- उनका जन्‍म 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। परवीन ने सेंट जेवियर में इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएशन किया था। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। जब परवीन मात्र 10 साल की थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया। publive-image

- मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली परवीन बॉबी ने साल 1973 में फिल्‍म 'चरित्र' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। लेकिन इस फिल्‍म से उन्‍हें कोई खास पहचान नहीं मिली।

- एक साल बाद ही अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म 'मजबूर' में काम किया। इस फिल्‍म से उनके करियर को एक नई पहचान मिली। जीनत अमान के अलावा वो बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्हें हिंदी सिनेमा में बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर जाना जाता था।

रीना रॉय के बाद दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस

- परवीन बॉबी ने 'नमक हलाल', 'दीवार', 'अमर अकबर एंथोनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी। 1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन बाबी दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।

- परवीन बॉबी फिल्म इंडस्‍ट्री में बहुत जल्‍दी ही अपनी एक अलग जगह बना ली थी। अफेयर की बात करें तो सबसे पहले उनका नाम डैनी के साथ जुड़ा। फिल्‍म 'धुएं की लकीर' से शुरू हुआ उनका अफेयर कुछ ही समय में परवान चढ़ चुका था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गये। इस ब्रेकअप से परवीन को काफी दुख हुआ, लेकिन उन्‍होंने खुद को संभाल लिया। publive-image

- इसके कुछ समय बाद परवीन का अफेयर अभिनेता कबीर बेदी से हुआ। दोनों को एकदूसरे का साथ पसंद आने लगा। दोनों लंबे समय तक लिव-इन में भी रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद ये रिश्‍ता टूट गया।

- कबीर बेदी से रिश्‍ता टूटने के बाद परवीन का नाम फिल्ममेकर महेश भट्ट से जुड़ा। लेकिन यहां से भी उन्‍हें मायूसी ही हाथ लगी। दोनों अलग हो गए। महेश भट्ट ने परवीन के साथ अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकारा था। लेकिन परवीन बॉबी ने कभी शादी नहीं की।

अमिताभ पर लगाए थे गंभीर आरोप

- परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन के साथ करीब 8 फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्होंने अमिताभ पर बेहद गंभीर आरोप लगाये थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था , 'अमिताभ बच्‍चन से मुझे जान का खतरा है। उन्‍होंने मुझे मारने की कोशिश की है।'

- 20 जनवरी 2005 को जब तीन दिनों तक परवीन ने अपने घर का दरवाज़ा नहीं खोला तो पुलिस को खबर की गई। तब परवीन का शव उनके घर से बरामद किया गया जो बेहद ही खराब हालत में मिला। publive-image

- बताया जाता है कि परवीन बॉबी काफी समय से बीमार रहने लगी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, परवीन मानसिक रूप से बीमार रहने लगी और उनकी बीमारी का इलाज भी मुमकिन नहीं था। आखिरी समय में वो काफी अकेली और दुखी रहती थीं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.

embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories