रेड कलर का लहंगा पहन फातिमा सना शेख ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट ,शेयर कि तस्वीरें

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
रेड कलर का लहंगा पहन फातिमा सना शेख ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट ,शेयर कि तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में है।  वेसे तो उनका लुक फैंस को काफी पसंद आता है और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल  हो जाती है।

हाल ही में एक बार फिर फातिमा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल, फातिमा ने 'द पीकोक मैगजीन' के लिए अपना फोटोशूट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कि है। इन तस्वीरों में फातिमा रेड कलर के लहंगा पहने नजर आ रही है। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही है। तस्वीरों में फातिमा का बोल्ड और सेक्सी अंदाज साफ नजर आ रहा है।   फैंस को उनकी यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही है।

बता दें की फातिमा जल्द ही फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो’ के सीक्वल में नजर आने वाली हैं इसमें फातिमा के ऑपोजिट राजकुमार राव हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म में कई कहानियां होंगी और फिल्म का जॉनर भी काफी अलग होगा। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा, पंकज त्रिपाठी और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।

Latest Stories