/mayapuri/media/post_banners/2eb88d1c7118ee9cbd50cedd12bdbf2dd92132531f3e1ddb19769ac116d20266.jpg)
1972 में आई फिल्म 'पाकीजा' में राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली गीता कपूर ने 26 मई की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक, उन्होंने सुबह 9 बजे वृद्धाआश्रम में आखिरी सांस ली।
उनकी मौत की खबर की पुष्टि प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपने ट्वीटर हैंडल पर की है। उन्होंने गीता कपूर का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उनका शव नजर आ रहा है। इतना ही नहीं अशोक पंडित ने गीता की मौत की खबर देते हुए ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, '57 साल की गीता कपूर के पार्थिव शव के पास खड़ा हूं, जिन्हें एक साल पहले उनके बच्चे एसआरवी असपताल में छोड़ कर चले गए थे। ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका काफी ख्याल रखने की कोशिश की, लेकिन बेटे और बेटी का इंतजार उन्हें दिन प्रतिदिन कमजोर बना रहा था।'
अशोक ने कहा- 'पिछले एक साल से वह अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया। पिछले शनिवार हमने उन्हें खुश करने के लिए एक ब्रेकफास्ट अरेंज किया था। वह ठीक थीं, लेकिन खुश नहीं थीं। वह बस अपने बच्चों को देखना चाहती थींऔर इसी आखिरी ख्वाहिश के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया'।
/mayapuri/media/member_avatars/mayapuri logo red box -2.jpg )
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)