Advertisment

नानी के निधन से दुखी रणवीर सिंह, कैंसल किए कई शूट

author-image
By Sangya Singh
New Update
नानी के निधन से दुखी रणवीर सिंह, कैंसल किए कई शूट

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की नानी इस दुनिया में नहीं रहीं, रणवीर अपनी नानी के बेहद करीब थे। वो मुंबई में आयोजित स्विट्जरलैंड टूरिज्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले थे, लेकिन उनकी नानी के निधन के चलते उन्हें यह इवेंट कैंसल करना पड़ा। इसके अलावा रणवीर ने अपने कई शूट की डेट भी आगे बढ़ा दी है।

मेरी सफलता के पीछे मेरी नानी

रणवीर सिंह ने खुद कई बार अपने इंटरव्यूज में कहा है कि उनकी नानी ने उनकी परवरिश की और उनकी सफलता में भी उनकी नानी का हाथ है। आपको बता दें, रणवीर सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर फ़िल्म 'सिम्बा' और 'गली बॉय' में नज़र आने वाले हैं।

Advertisment
Latest Stories