Advertisment

आज भी रॉयल लाइफ जी रही हैं रेखा, जानिए कमाई का जरिया

author-image
By Sangya Singh
New Update
आज भी रॉयल लाइफ जी रही हैं रेखा, जानिए कमाई का जरिया

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती आज भी बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। आज भी रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। रेखा ने अपने पूरे फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्में की। उनकी उम्र 63 साल है लेकिन फिर भी अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय की वजह से वो आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। आज भी लोग रेखा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अगर अब उनकी फिल्मों की बात की जाए तो रेखा बहुत कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। आज भी कोई इवेंट हो या प्रोग्राम, जब रेखा वहां आती हैं तो सबकी निगाहें उन पर टिकी रह जाती हैं। रेखा की कभी खत्म न होने वाली खूबसूरती और उनके बेमिसाल अंदाज को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।

पिता ने नही दिया नाम

रेखा ने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किलों का सामना किया। बता दें कि रेखा तमिल स्टार जेमिनी गणेशन और तेलगू एक्ट्रेस पुष्पवल्ली की बेटी हैं। उनके पिता जेमिनी गणेशन ने कभी रेखा को अपना नाम नहीं दिया। शुरुआत में रेखा का रंग साफ नहीं था, इसलिए उनको फिल्में मिलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन इतनी मुश्किलों के बावजूद रेखा अपने रास्ते से कभी पीछे नहीं हटी, आगे बढ़ती ही रहीं। साल 1976 में उन्होंने 'दो अनजाने' के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की।

घर दे रखें है किराए पर

आज भले ही रेखा फिल्मों से दूर हो गईं हों लेकिन अपने फिल्मी करियर में रेखा ने बहुत सी फिल्मों में काम किया है। ऐसे में उनके रहन-सहन और उनके रॉयल अंदाज को देखकर सभी के मन में एक बार तो ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर अब उनकी कमाई की जरिया क्या है। बता दें कि मुंबई और दक्षिण भारत में रेखा के घर हैं, जिनको रेखा ने किराए पर दे रखा है। इन घरों के किराए से रेखा को बहुत ज्यादा इनकम होती है। जिससे वो अपना सारा खर्च चलाती हैं।

इसके अलावा साल में एक दो फिल्में भी वो कर लेती हैं। सभी को मालूम है कि रेखा राज्यसबा सदस्य भी हैं। राज्यसभा सदस्य होने के नाते उनको सैलरी भी मिलती है। इतना ही नहीं जब भी रेखा को किसी इवेंट या अवॉर्ड शो में बुलाया जाता है, तो इसके लिए वो चार्ज करती हैं। इसके अलावा जब भी कोई बड़ी पर्सनैलिटी कोई फंक्सन रखता है, तब स्टार्स को बुलाता ही है। ऐसे में जब भी रेखा को बुलाया जाता है तो उसके लिए भी अच्छा खासा चार्ज लिया करती हैं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram परa जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Advertisment
Latest Stories