/mayapuri/media/post_banners/081905f0b5aaecedd770fc9b1eadd7c883807a7d2b96bac026d266fc3ecada63.jpg)
तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड स्टार्स और इनके Pets की प्यार भरी बॉन्डिंग
बॉलीवुड सेलेब्स(Bollywood Celebs) हर वक्त लोगों से घिरे रहते हैं...बिज़ी शेड्यूल, भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कुछ ही पल इन्हे मिल पाते हैं जिसमें ये सुकून से बैठते हैं। और ये सुकून भरे पल वो बिताते हैं अपने Pets के साथ। जिनके साथ वो उठते हैं, बैठते हैं, वॉकिंग पर जाते हैं, खाली समय में उनके साथ टाइम स्पेंड करते हैं और अपनी लाइफ को इन्जॉय भी करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं समय समय पर बॉलीवुड स्टार्स अपने पेट्स के साथ बिताया गए कुछ खास लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। जिन्हे फैंस बेहद पसंद करते हैं।
सलमान खान, अजय देवगन, शाहरूख खान, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मलहोत्रा जैसे तमाम स्टार्स हैं जिनके पास पेट्स हैं। और वो इन्हे अपनी जान से भी ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम उन्ही कुछ बॉलीवुड सितारों और उनके पेट्स(Bollywood Stars and their Pets)की बॉन्डिंग के बारे में बताएंगे। साथ ही कुछ तस्वीरें भी जिनमें पेट्स को लेकर उनका प्यार साफ देखा जा सकता है।
दिशा पाटनी(Disha Patni)
दिशा पाटनी को पालतू जानवरों से बहुत प्यार है। और ये दिखता भी है उनकी इंस्टाग्राम साइट पर जहां वो अपनी और अपने डॉग की तस्वीरें अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी के डॉग का नाम Goku है। इसके अलावा दिशा के पास एक और डॉग है जिसका नाम है Bella.
सिद्धार्थ मलहोत्रा
सिद्धार्थ मलहोत्रा(Sidharth Malhotra) उन सेलिब्रेटी में से एक हैं, जिन्हे डॉग बहुत पसंद हैं। उनके पास भी एक डॉग है जिसका नाम है OSCAR। जिसके साथ वो अच्छा खासा टाइम बिताते हैं। सिद्धार्थ अक्सर अपने डॉग को शूटिंग पर भी लेकर पहुंच जाते हैं जिससे Oscar के साथ उनकी बॉन्डिंग साफ नज़र आती है। Oscar को सिद्धार्थ अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।
आलिया भट्ट(Alia Bhatt)
चूंकि आलिया भट्ट को बिल्लियां बहुत पसंद है इसीलिए आलिया का Pet एक बिल्ली है। वहीं खास बात ये है कि आलिया ने अपनी बिल्ली का नाम पिका(Pika) रखा है जो कि कार्टून Pokemon का एक कैरेक्टर है। आलिया अक्सर अपने Pets के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
श्रद्धा कपूर(Shradha Kapoor)
श्रद्धा कपूर भी अक्सर अपने Pets के साथ स्पॉट होती रहती है। उनके पास एक डॉगी है जिसे वो बहुत प्यार करती हैं। हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार श्रद्धा उसे घुमाने के लिए बाहर ले जाती हैं
कृति सेनन(Kriti Senon)
कृति सेनन को Pets बहुत प्यारे हैं। हाल ही में कृति ने अपने परिवार में Phoebe नाम के puppy का स्वागत करते हुए अपनी और अपनी बहन नुपूर सेनन के साथ नए सदस्य की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा को pets से कितना प्यार है ये जानना हो तो उनके इंस्टाग्राम पोस्ट देख लीजिए। अक्सर वो अपनी Pet Diana के साथ तस्वीरे शेयर करती रहती हैं।
अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma)
अनुष्का शर्मा भी डॉग्स की दीवानी हैं। वो अक्सर अपने अपने Pets के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिन्हे लोग पसंद भी खूब करते हैं। इन तस्वीरों में Pets के साथ उनकी बॉन्डिंग खूब नज़र आती है।