बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस ने निर्भया केस में आए SC के फैसले पर जताई खुशी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस ने निर्भया केस में आए SC के फैसले पर जताई खुशी

निर्भया रेप केस में सुप्रीम कोर्ट के दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखने के फैसले को लेकर जहां एक तरफ निर्भया की मां के साथ देश की सभी लड़कियां खुश हैं तो वहीं बॉलीवुड में भी सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले की काफी सराहना की जा रही हैं। निर्भया गैंगरेप मामले में चार दोषियों में से तीन की पुनर्विचार याचिका पर हाल ही में फैसला सुनाया गया।

इसमें दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। इस फैसले से जहां निर्भया के परिवार वाले खुश हैं। वहीं बॉलीवुड ने भी सुप्रीम कोट के इस फैसले की तारीफ की है । बॉलीवुड इंडस्ट्री ने साल 2012 में दिल्ली की एक युवती के साथ चलती बस में हुए गैंग रेप के चार दोषियों को फांसी की सजा बरकरार रखने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की है। कई स्टार्स ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा न्याय में देरी हुई लेकिन अन्याय नहीं हुआ। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने इस गंभीर अपराध के दोषियों को मजबूत संदेश दिया है। न्याय हुआ। अब निर्भयाएं नहीं होंगी।

मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कहा सभी माएं निर्भया मामले की दुर्दशा को समझेंगी। यह फैसला भारतीय न्यायपालिका में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है। आओ हम सब सुरक्षित भविष्य की उम्मीद करें।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा उसका दर्द हम सभी में जीवित है।

डायना पेंटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी ने कहा अंत में न्याय हुआ और एक जरूरी मिसाल पेश की गई।

भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस भि पेडनेकर ने कहा, देश की भावनाओं के साथ मेरी भावनाएं भी हिलोरे मार रही थीं। आखिरकार न्याय हुआ।

Latest Stories