Advertisment

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में बॉलीवुड का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

author-image
By Sangya Singh
New Update
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई में बॉलीवुड का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

देश के जाने माने उद्योगपति 'अंबानी' के बेटे आकाश अंबानी की सागाई मुंबई में मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में धूमधाम से किया गया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड के बहुत से सितारे नजर आए। शाहरुख खान, आमिर खान, अनिल कपूर, से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, आलिया भट्ट सगाई समारोह के हिस्सा बने। कई बॉलीवुड सितारे अपने पूरे परिवार के साथ पार्टी में नजर आए। शाहरुख खान यहां पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे। अभिषेक बच्चन को पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ देखा गया।

Advertisment

इस पार्टी में वो बॉलीवुड किड्स भी नजर आए जो लाईम लाईट में कम ही नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। पार्टी में बॉलीवुड कपल भी खूब दिखाई दिए। जहां आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ नजर आए तो शाहिद कपूर मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता टाईगर  श्रॉफ भी दिशा पटानी के साथ आए। पार्टी में आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, काजोल, से लेकर रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य राय कपूर को भी खूब एन्जॉय करते देखा गया।

Advertisment
Latest Stories