महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास स्थान पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सितारे

author-image
By Mayapuri Desk
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास स्थान पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सितारे
New Update

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास स्थान पर  बॉलीवुड सितारों सहित कई प्रसिद्ध गणमान्य हस्तियों  ने गणपति बाप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया.

उपस्थित सम्मानित अतिथियों में शाहरुख खान, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, भूषण कुमार, विनोद भानुशाली, खुशी कपूर, बोनी कपूर, अर्जुन रामपाल, शरद केलकर, श्रिया सरन, भूमि पेडनेकर, ओर्री,  समीक्षा शामिल थे. पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव, आशा भोंसले, पूजा हेगड़े , मधु मंटेना, शेखर सुमन, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, उदित नारायण, आदित्य नारायण, कुमार शानू, काजल अग्रवाल और कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी मौजूद थे.

यह आयोजन  एकता और भक्ति का प्रतीक था, क्योंकि ये प्रतिष्ठित हस्तियाँ आशीर्वाद लेने के लिए एक साथ आई. यह आयोजन राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें गणेश चतुर्थी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया.  

?si=63ML1Cl7e_YPf8no

#maharashtra chief minister eknath shinde #eknath shinde #ganpati darshan #eknath shinde ganpati news #eknath shinde ganesh chaturthi photos #eknath shinde house ganesh chaturthi photos
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe