
बॉलीवुड के लव बर्ड्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब वो बॉलीवुड के परफेक्ट कपल बन जाएंगे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब दो बॉलीवुड स्टार्स पति-पत्नी बने हों। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने कोस्टार से शादी कर चुके हैं। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि वो कौन से बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अपने कोस्टार से प्यार किया और फिर शादी कर ली...
1- नरगिस और सुनील दत्त
/mayapuri/media/post_attachments/9f5a9232ca7d78a865fc8ceaad48375f92224b92e7012ae8d97057e8595321a9.jpg)
नरगिस और सुनील दत्त की शादी मार्च 1958 में हुई थी। उनकी लव स्टोरी ऐसी थी कि उस पर एक फिल्म बनाई जा सकती है। सुनील दत्त ने नरगिस को पहली बार एक फिल्म के प्रीमियर पर देखा था। पहली नजर में ही नरगिस को देखकर उन्हें प्यार हो गया था। दोनों की शादी में भी काफी मुश्किलें आईं थीं।
2- दिलीप कुमार सायरा बानो
/mayapuri/media/post_attachments/121cf6537921c7e98bd6d27de44c0f979e3b3fe03e5deab9481e90735a4f32ab.jpg)
सबसबे पहले बात करते हैं दिलीप कुमार और सायरा बानो की। बॉलीवुड के 'द मोस्ट इलिजिबल बैचलर' रहे दिलीप कुमार और खूबसूरती की दूसरा नाम रही सायरा बानो की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक रही है। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल। 12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। उम्र के फर्क के चलते दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली।
3- अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी
/mayapuri/media/post_attachments/9d0a27a282a4b2d3cf955c2046dc16b2c91b41c686a4a3aaa4cbd95907f6a3c0.jpg)
अमिताभ बच्चन और जया को आज भी बॉलीवुड की मोस्ट पावरफुल और खूबसूरत जोड़ियों में गिना जाता है। 3 जून 1973 को जया और अमिताभ बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। जब उनकी शादी हुई थी, उस समय जया सुपरस्टार थीं और अमिताभ फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। दोनों मशहूर कलाकारों की स्टोरी किसी फिल्मी लवस्टोरी से कम नहीं है। कहा जाता है कि जया ने जब FTII में पहली बार अमिताभ को देखा तो उन्हें वो अच्छे लग गए। फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद भी दोनों ने एक साथ शोले फिल्म की।
4- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
/mayapuri/media/post_attachments/bdc193a422e3826ddd6072ae3b38cdfb5f1e42e7a452ef9b83d4464af3bd6652.jpg)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और बीजेपी सासंद हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र के प्यार की कहानी तो सभी जानते हैं। हेमा मालिनी का अभिनय, डांस और लुक 70 और 80 के दशक में काफी महशूर था। उन्हें ड्रीम गर्ल का खिताब दिया गया था। हेमा और धर्मेंद्र ने 1979 में शादी की थी। हेमा के पिता वी.एस. रामानुजम चक्रवर्ती, धर्मेंद्र से उनकी शादी के सख्त खिलाफ थे। हेमा की मां भी शादी के खिलाफ थीं। कहा जाता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने भी उन्हें तलाक देने से इंकार कर दिया था, इसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया था।
5- ऋषि कपूर और नीतू सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/2f609ed1260d6c7aa0a4db6c3f4948bfc753d2e35759679a9ef030985f247878.jpg)
नीतू और ऋषि कपूर ने साल 1980 में शादी की थी। नीतू और ऋषि कपूर का अफेयर जब शुरू हुआ था उस समय ऋषि कपूर इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके थे। वहीं नीतू अपने करियर की शुरुआती पड़ाव पर थीं। दोनों ने एक साथ कई फ़िल्में की हैं।
6- अजय देवगन और काजोल
/mayapuri/media/post_attachments/ca23c032de14f65d18fd5401cc3e65efccb81e9db584bd9736e9423ad36f2faf.jpg)
काजोल और अजय देवगन की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। दोनों की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं थे। लेकिन दोनों ने अपनी शादी को अंजाम दिया और आज वे शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय कर रहे हैं। काजोल शादी के बाद भी फ़िल्में कर रही हैं। दोनों आज बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते हैं।
7- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
/mayapuri/media/post_attachments/afceb3fbfcf018af401f19e2f5f481df43d8f13e96beb845b44d12c32eb3c1a7.jpg)
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी साल 2001 में हुई थी। दोनों के बीच रोमांस आज भी बरकरार है। दोनों की आपसी समझ काफी अच्छी है। शादी के बाद अब ट्विंकल एक्टिंग नहीं करतीं। दोनों शादी के पहले एक साथ फिल्में कर चुके हैं।
8- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
/mayapuri/media/post_attachments/4b1e8deb6d4e462951e9a317628bfc8834a3d1a48611ae5cba4ab23e4503a4dd.jpg)
1 साल डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थीं। आज भी दोनों की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है। दोनों आज भी अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शादी के पहले दोनों एक साथ फिल्म कर चुके हैं।
9- करीना कपूर और सैफ अली खान
/mayapuri/media/post_attachments/daf854ca8a0ad535ddf45e41b35253ab59d068589217fb89b8519bb446b343b8.jpg)
करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने पहली मुलाकात के बाद ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था और साल 2012 में दोनों ने शादी का फैसला किया। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अमिताभ जैसे सितारों के अपोजिट फ़िल्में की हैं। करीना शादी के बाद भी फ़िल्में कर रही हैं।
10- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
/mayapuri/media/post_attachments/922438dd32fa02a687b83b41a82b790391cda929b21f6875e1a2032bab49206b.jpg)
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादी है। रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग इस वक्त ट्रेंडिंग टॉपिक है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)