/mayapuri/media/post_banners/4085319704358562683ef2cff6193d0a323621c34b9ad7a14f075d28088ed95f.jpg)
आज यानी की सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति को मुंबई पुलिस ने इंडियन पेनल कोर्ड और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत ऐप्स के माध्यम से अश्लील फिल्मों को अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में है।
राज कुंद्रा की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मुंबई पुलिस के बाद Enforcement Directorate(ईडी) उसके खिलाफ FEMA(फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत मामला दर्ज करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ईडी पहले ही मुंबई पुलिस से एफआईआर की मांग कर चुकी है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के 11 सहयोगियों के 18 बैंक अकांउट जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इन दोनों बैंक खातों में करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये जमा हैं। यह भी संभावना है कि Enforcement Directorate (ईडी) कुंद्रा के खिलाफ FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत मामला दर्ज करे।