Advertisment

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया केस रद्द

author-image
By Pragati Raj
New Update
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया केस रद्द

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस की एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया।

Advertisment

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मेडिकल पर्ची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था। हालांकि, अदालत ने दिवंगत अभिनेता की दूसरी बहन मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत को रद्द कर दिया।

7 जनवरी को न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों की याचिका और आरक्षित आदेशों पर सुनवाई समाप्त कर दी थी।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत साल 2020 में 14 जून को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुई थी। सुशांत के केस ने कई खुलासे हुए। पहले यह बताया गया की सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी जान ली गई है।

इसके बाद ड्रग्स का मामला सामने आया जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नाम सामने आये। इस केस की जाँच अभी भी चल रही है।

Advertisment
Latest Stories