श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर ने चारों बच्चो के लिए लिया यह बड़ा फैसला

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर ने चारों बच्चो के लिए लिया यह बड़ा फैसला

श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर अक्सर अपनी दोनों बेटियाँ जाह्नवी और ख़ुशी के साथ नजर आते लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने चारों बच्चो को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। आपको बता दें की पहली पत्नी से उन्हें अर्जुन कपूर और अंशुला हैं। दूसरी पत्नी श्रीदेवी से उन्हें जाह्नवी और खुशी कपूर हैं। फिलहाल अर्जुन और अंशुला एक घर में रहते हैं जबकि दूसरे घर में बोनी, जाह्नवी और खुशी साथ में रहते हैं। बोनी की दोनों पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। इसी साल फरवरी में उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी की मृत्यु हो गयी और जिसके बाद बोनी अकेला महसूस करने लगे। इस मौके पर अर्जुन कपूर और आगे बढ़े और उन्होंने अपने पिता का साथ दिया। वे जाह्नवी और खुशी के साथ भी नजर आए।

बोनी कपूर के अकेले पड़ने से उनके सारे बच्चों की दूरियां कम हो गई

इससे पहले शायद ही अर्जुन या अंशुला ने जाह्नवी और खुशी से मुलाकात की हो। श्रीदेवी को अर्जुन अपनी मां भी नहीं मानते थे। लेकिन श्रीदेवी के न रहने से और बोनी कपूर के अकेले पड़ने से उनके सारे बच्चों की दूरियां कम हो गई। अब बोनी प्लान कर रहे हैं कि वे अपने सारे बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहे। अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी को साथ देख उन्हें यह आइडिया आया है। सवाल यह है कि अर्जुन-अंशुला के घर में शिफ्ट हुआ जाए या जाह्नवी-खुशी के? सूत्रों का कहना है कि बोनी, जाह्नवी और खुशी तीनों अर्जुन-अंशुला के घर में शिफ्ट हो जाएंगे। दोनों परिवार अब एक परिवार बन गया है और साथ में रहकर वे सुख-दु:ख बांटेंगे।

Latest Stories