Advertisment

फिट इंडिया अभियान के ब्रैंड एंबेसडर  बने सोनू सूद

author-image
By Sangya Singh
New Update
फिट इंडिया अभियान के ब्रैंड एंबेसडर  बने सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिट इंडिया अभियान के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं। सोनू ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित 'फिट इंडिया कॉन्क्लेव' में सेहतमंद जीवनशैली पर जोर दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी इस आयोजन में मौजद थे। उन्होंने सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के फायदों तथा पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

एक सेहतमंद जीवनशैली बहुत महत्वपूर्ण है

चौबे ने कहा, 'आज फिट इंडिया अभियान में हम यहां पर फिट होने के लिए आए हैं। मुझे इस सम्मेलन एवं अभियान पर गर्व है और मैं संभावनाएं देख रहा हूं कि इस अभियान में हम ज्यादा लोगों को कैसे जोड़ सकते हैं। मुझे लगता है कि भगवान ने हम सबको ऐसा शरीर दिया है, जो कुछ भी कर सकता है। अगर आप सेहतमंद हैं, तो हर चीज ठीक है, लेकिन अगर आप अस्वस्थ हैं, तो आपके लिए कुछ भी ठीक नहीं होता। मुझे 33,000 शौचालय बनाने में योगदान देने की खुशी है। एक सेहतमंद जीवनशैली बहुत महत्वपूर्ण है।'

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिट इंडिया अभियान सेहतमंद भारत के लिए काम करने का अवसर प्रदान करता है। इस अभियान के तहत लोग एवं संस्थान अपने स्वास्थ्य व सेहत तथा साथियों के स्वास्थ्य व सेहत के लिए विभिन्न प्रयास कर सकते हैं। इसके तहत चुस्त जीवनशैली एवं पोषण के बारे में शिक्षा और जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है। फिट इंडिया ने देश में फैले कुपोषण से लड़ने के लिए 1,000 से अधिक गांवों के साथ साझेदारी की है और गांवों में परिवर्तन लाने के लिए अपने सहयोग का संकल्प लिया है।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Advertisment
Latest Stories